MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • 11 बच्चों के पिता थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, पिता के नक्शे कदम पर ही आगे बढ़ा एक बेटा

11 बच्चों के पिता थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, पिता के नक्शे कदम पर ही आगे बढ़ा एक बेटा

स्पोर्ट्स डेस्क : हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद (Mejar Dhyanchand) की जयंती के मौके को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है। इतना ही नहीं हर साल उनके जन्मदिन के दिन खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार भी दिए जाते हैं। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न कर दिया गया है। 'मेजर साहब' के करिश्माओं के बारे में तो सभी लोग जानते हैं कि किस तरह उन्होंने हॉकी को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया और भारत के लिए तीन ओलंपिक मेडल जीते। लेकिन क्या आप उनके परिवार के बारे में जानते हैं? तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके 11 बच्चों और उनकी जिंदगी के बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 29 2021, 12:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उन्होंने 14 साल की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। 16 साल में वह आर्मी की पंजाब रेजिमेंट में शामिल हुए और 1922 से लेकर 1926 के दौरान भारतीय आर्मी हॉकी टीम को 18 मैचों में जीत दिलाई।

28

उन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में तीन गोल्ड मेडल दिलाए। पहला एम्स्टरडम ओलंपिक 1928, दूसरा लॉस एंजिलस 1932 और तीसरा बर्लिन ओलंपिक 1936 (कैप्टैंसी) में उन्होंने जीता था। उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। उनके नाम ओलंपिक खेलों में 101 और इंटरनेशनल खेलों में 300 से ज्यादा गोल दर्ज है।

38

मेजर ध्यानचंद के परिवार की बात की जाए तो 1936 में बर्लिन ओलंपिक में जाने से पहले उनकी शादी जानकी देवी से हुई। जानकी देवी उनके लिए लकी रही और उन्होंने लगातार तीसरे ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल जिताया था।

48

बर्लिन ओलंपिक के दौरान भारत और जर्मनी को 14 अगस्त 1936 को मैच खेलना था लेकिन यह मैच 15 अगस्त को खेला गया। इस मैच में जर्मन के तानाशाह हिटलर भी मौजूद थे। इस मैच में ध्यानचंद ने अपने स्पाइक्स वाले जूते निकाल कर नंगे पांव हॉकी से कमाल किया और एक के बाद एक कई गोल दागे। उनकी कप्तानी में यह पहला गोल्ड और ओलंपिक में तीसरा गोल्ड मेडल था।

58

ध्यानचंद और जानकी देवी के कुल 11 बच्चे थे जिनमें से 3 बच्चे अब इस दुनिया में नहीं है उनके 7 बेटे और 4 बेटियां हैं। जिनका नाम बृजमोहन, सोहन सिंह, राजकुमार, अशोक कुमार, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विद्यावती, राजकुमारी, आशा सिंह और ऊषा सिंह है। 

68

उनके बेटे अशोक ध्यानचंद भी उन्हीं की तरह इंटरनेशनल प्लेयर रहे हैं। अशोक ने वर्ल्ड कप समेत 7 विनिंग हॉकी टीम में भाग लिया है। इसके अलावा उनके अन्य बच्चों में से किसी ने अमेरिका में पढ़ाई की, तो कोई फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है।

78

एक इंटरव्यू के दौरान मेजर ध्यानचंद के पांचवे बेटे की पत्नी मीना ने बताया था की उनके ससुर जी डायरी लिखने का शौक था। जिसमें उनकी कई शायरी लिखी थी। उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हेमा मालिनी और जरीना वहाब थी उन्होंने दोनों के लिए शायरी लिखी थी।

88

भारत के इतिहास में मेजर ध्यानचंद का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। कहा जाता है कि अंतिम समय में उनके पास दवा के पैसे भी नहीं थे। उन्होंने अपना जीवन बहुत तंगहाली में बिताया था। 3 दिसंबर 1979 को दिल्ली में उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार उसी मैदान पर किया गया जहां पर वह हॉकी खेला करते थे उन्होंने 22 साल तक भारत के लिए हॉकी खेली और 400 से ज्यादा गोल किए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved