MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • 10 का दम: Tokyo Paralympics में इन 10 भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, भारत का अबतक का रिकॉर्ड प्रदर्शन

10 का दम: Tokyo Paralympics में इन 10 भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, भारत का अबतक का रिकॉर्ड प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता जा रहा है। 5 सितंबर 2021 को इसका आखरी दिन है। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक और टोक्यो पैरालंपिक दोनों ही शानदार रहा। एक तरफ जहां ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए, तो पैरालंपिक में अब तक भारत 10 मेडल अपने नाम कर चुका है। जिसमें 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल है। यह भारत का पैरालंपिक में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे पहले रियो में भारत ने 8 मेडल जीते थे। हालांकि अभी और मैच होना बाकी है और भारत को और पदकों की उम्मीद है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं भारत का अब तक का टोक्यो पैरालंपिक का सफर और उन 10 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस खेल आयोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किया है...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 01 2021, 02:06 PM IST| Updated : Sep 01 2021, 02:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

19 वर्षीय अवनि लखेरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल इवेंट में 149.6 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ लखेरा ने पैरालंपिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 2012 में 11 साल की उम्र में एक बड़ी कार दुर्घटना के बाद उनकी कमर के नीचे लकवा मार गया था।

210

सुमित अंतिल देवेंद्र झाझरिया के बाद जेवलिन थ्रो में पैरालंपिक गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। साथ ही 22 साल के इस खिलाड़ी में टोक्यो में भारत दूसरा गोल्ड दिलाया है। बता दें कि 5 जनवरी 2015 को सुमित को हादसे में अपना एक पैर गंवाना पड़ा। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

310

देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों की F46 जेवलिन थ्रो में 64.35 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता है। यह देवेंद्र का तीसरा पैरालंपिक मेडल है। इससे पहले उन्होंने एथेंस में 2004 के समर पैरालिंपिक में पहला गोल्ड जीता और रियो डी जनेरियो में 2016 के ओलंपिक में अपना दूसरा गोल्ड जीता था।

410

मरियप्पन थंगावेलु ने टोक्यो पैरालंपिक में हाई जंप के T63 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। ये उनका दूसरा मेडल है इससे पहले उन्होंने रियो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि जब मरियप्‍पन 5 साल के थे, तब एक बस ने उनको इतनी जोर से टक्कर मारी की उनका एक पैर काटना पड़ा था।

510

योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। वह पुरुषों के डिस्कस थ्रो 56 फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने अपने छठे और आखिरी प्रयास में (44.38 मीटर, सीजन बेस्ट) अपना बेस्ट थ्रो किया और पदक पर कब्जा कर लिया। जब वह 8 साल के थे, तो उन्हें लकवा मार गया था। 

610

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता है। वह भारत के लिए पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी हैं।  बता दें कि जब भाविना 12 महीने की थी, तो उन्हें पोलियो हो गया था, जिसके चलते उनके शरीर का आधा हिस्सा बेकार हो गया था।

710

निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है। 21 वर्षीय एथलीट ने अपने दूसरे प्रयास में 2.06 मीटर की दूरी तय की। उन्होंने अमेरिकी एथलीट डलास वाइज के साथ सिल्वर मेडल शेयर किया। जब वह 8 साल के थे, तो अपने पिता के साथ खेत में काम करते वक्त घास काटने वाली मशीन में गलती से उनका हाथ चला गया था। जिसके चलते उन्होंने दाहिना हाथ खो दिया था। 

810

पुरुषों की F46 जेवलिन थ्रो में भारत को एक और पदक मिला है। सुंदर सिंह गुर्जर ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। जबकि इसी प्रतियोगिता में देवेंद्र ने सिल्वर जीता था।
 

910

शरद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में हाई जंप 63 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। शरद ने 1.83 मीटर की छलांग लगाई। इससे पहले साल 2018 में एशियन पैरालंपिक  में 1.9 मीटर हाई जंप करके उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

1010

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय निशानेबाज सिंहराज अधाना ने 216.8 अंकों के साथ पी1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक जीता है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved