- Home
- States
- Other State News
- गुजरात में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से झुलसे 32 कर्मचारी, 5 की मौत, धुएं से ऐसे काले पड़ गए लोग
गुजरात में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से झुलसे 32 कर्मचारी, 5 की मौत, धुएं से ऐसे काले पड़ गए लोग
भरुच, गुजरात. जिले की दहेज स्थित यशस्वी केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 32 कर्मचारी झुलस गए। यह तस्वीर बताती है कि कर्मचारी कितनी बुरी तरह झुलसे हैं। आग पर काबू पाने 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आग से निकला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थीं। लेकिन एम्बुलेंस देरी से पहुंचीं। इस दौरान आग से झुलसे कर्मचारी दर्द से तड़पते सड़क पर खड़े रहे। घायलों को भरुच के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। आग पर 4 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 20 किमी दूर भावनगर में सुनाई पड़ी। ब्लास्ट कंपनी के स्टोरेज एरिया में हुआ।
15

घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। फायर बिग्रेड ने समय पर पहुंचकर करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्लास्ट में घायल एक कर्मचारी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
घटना के दौरान फैक्ट्री के बाहर दहशत में खड़े कर्मचारी।
35
फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार मीलों दूर तक दिखाई पड़ा।
45
ब्लास्ट होते ही कर्मचारी फैक्ट्री छोड़कर बाहर निकल आए थे।
55
ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 20 किमी दूर भावनगर तक सुनाई पड़ी।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos