- Home
- States
- Other State News
- ये तस्वीरें alert करती हैं, जब बाढ़ आती है, तो किसी का लिहाज नहीं करती..देखिए और लीजिए पुरानी गलतियों से सबक
ये तस्वीरें alert करती हैं, जब बाढ़ आती है, तो किसी का लिहाज नहीं करती..देखिए और लीजिए पुरानी गलतियों से सबक
नई दिल्ली. देश में मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। कुछ ही दिनों में यह पूरे देश में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने इस साल भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। लेकिन यह अच्छी बारिश कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति ले आती है। यह बाढ़ प्रकृति से छेड़छाड़ और बेतरतीब विकास का नतीजा होती है। ये तस्वीरें आपको अलर्ट करती हैं। बहरहाल, 25 जून तक मानसूनदिल्ली और हरियाणा तक का सफर तय कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य सिस्टम दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी बना है। इससे पहले 23 जून को मानसून मध्य प्रदेश, उत्तराखंड को कवर कर लेगा। दिल्ली के बाद मानसून एक-दो दिनों में चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश को छू लेगा। पिछले साल बिहार की राजधानी पटना और मुंबई बाढ़ में डूब गई थी। यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छग, केरल, असम आदि लगभग ज्यादातर राज्यों में कहीं-कहीं बाढ़ के हालात बने थे। इस बार ऐसी स्थिति न बने...यही उम्मीद की जा सकती है। देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें..

यह तस्वीर दिसंबर, 2015 की है। यह चेन्नई की है।
यह तस्वीर सितंबर, 2014 में श्रीनगर में खींची गई थी।
यह तस्वीर असम के कांजीरंगा की है। इसे 27 जुलाई, 2016 को खींचा गया था।
यह तस्वीर सितंबर, 2019 में मुंबई में खींची गई थी।
यह तस्वीर मसूरी की है। इसे जून, 2019 में खींचा गया था।
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के हरदा की है। अगस्त, 2015 में बाढ़ में पटरी बह जाने से जनता और कामायनी एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी।
यह तस्वीर सितंबर, 2019 की है, जब पटना डूब गया था।
यह तस्वीर आस्ट्रेलिया की है। इस फरवरी, 2019 में खींचा गया था।
यह तस्वीर इंग्लैंड में 12 नवंबर, 2019 को खींची गई थी।
यह तस्वीर इटली के वेनिस की है। इसे 15 नवंबर, 2019 को खींचा गया था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.