MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • सड़कों पर जिंदगी गुजार 2 वक्त की रोटी कमाने वाले लोहारों ने पेश की मिसाल, लोहे से भी मजबूत है हौसला

सड़कों पर जिंदगी गुजार 2 वक्त की रोटी कमाने वाले लोहारों ने पेश की मिसाल, लोहे से भी मजबूत है हौसला

दिल्ली. दिहाड़ी करके दो वक्त की रोटी कमाने वाले लाखों मजदूरों की जिंदगी ठहर सी गई है। लॉकडाउन की वजह से उनके काम-धंधे ठप हो गए हैं, ऐसे हालतों में अपने आपको जिंदा रखने के लिए वह पलायन कर रहे हैं। इसी बीच इन बेसाहार लोगों की मदद के लिए के सड़क किनारे रहकर लोहे के बर्तन और औजारों को बनाने वाले लौहारों ने एक मिसाल पेश की है। जिनके हौसलों को हर कोई सलाम कर रहा है।  

3 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
| Updated : May 13 2020, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

खुद के पास नहीं, फिर भी की दूसरों की मदद: दरअसल, यह कहानी दिल्ली के पुटपाथ पर रकहर रोटी रोटी कामाने वाले लौहारों की है। जहां उनकी करीब 127 से ज्यादा बस्तियां हैं। वह सड़क किनारे बैठकर लोहे का सामान बनाते हैं। इस समय उनके पास भी कोई काम नहीं है, इसके बाद भी उन्होंने संकट के दौर में गरीबों के पेट भरने के लिए अपनी समाज के लोगों से चंदा किया और 51 हजार रुपए जुटाकर एक सामाजिक संस्था को दान दिया है। जो ऐसे समय में भूखे लोगों को खाना बनाकर बांट रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

कही दिल को छू लेने वाली बात: लोहारों समाज के लोगोंने कहा-हम समझ सकते हैं कि भूख क्या होती है। अगर हमारे पास थोड़ा-बहुत कुछ है तो ऐसे समय में उनकी मदद करनी चाहिए जिनके पास कुछ भी नहीं है। आज हम इनकी मदद करेंगे तो कल कोई हमारी सहायता करेगा।  

36


वहीं कुछ दिन पहले जब राजस्थान के भीलभाड़ा में रहने वाले इन लोहारों के लिए जब सामाजिक संस्थाएं राशन बांटने क लिए  गईं तो उन्हों ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा-अभी हमारे पास रखा हुआ है, इसको किन्हीं और गरीबों को बांट दीजिए। यह आप  हमको देंगे तो कुछ दिन तक  रखा रहेगा। लेकिन जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण करेंगे उनकी अभी भूख मिट जाएगी।

46

दिलचस्प है इन लौहारों की कहानी: बता दें कि गाड़ियां लेकर चलने वाले इन लौहारों की कहानी भी दिलचस्प है। इनके इतिहास को हम सबने किताबों में पढ़ा है, यह लोग उन्हीं के बंशज हैं जिनके पूर्वजों ने मुगलों  से लोहा लेते हुए उनके दांत खट्टे किए थे। यानी यह लौहार समाज महान सम्राट महाराणा प्रताप के समाज से आते हैं। यह लोग बेहद सादे तरीके से अपना जीवन यापन करता है और एक जगह से दूसरी जगह गाड़ियों के जरिए घूमते रहते हैं। उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह एक जगह लंबे वक्त तक नहीं रहते हैं।

56

डेरे से कर देते हैं बच्चों की शादी: बता दें कि यह लोहार सड़क किनारे मिट्टी के पांच-छह फीट ऊंचे कच्चे मकान बनाकर रहते हैं। इनके पास दो-चार मवेशी, एक बैल गाड़ी और कुछ लोहा-लक्कड़ यही इनकी संपत्ति होती है। सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश, हर मौसम यह लोग ऐसे ही घर में रहते हैं। इतना ही नहीं अपने बच्चों की शादियां भी वह इन्हीं डेरे से कर देते हैं। 

66

महिलाएं भी पीटती हैं लोहा: महिलाएं भी मेहनत करती हैं वह पुरुषों के साथ लोहे को कूटने का काम करती हैं। इनको जो कुछ भी लोहे के औजार बनाकर मिलता है, उससे अपना और परिवार का पेट पालते हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image2
कनाडा में गुजरात का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’! CM भूपेंद्र पटेल ने खोले 2027 के बड़े प्लान के पत्ते
Recommended image3
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image4
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image5
Amazon-Instamart-BigBasket पर क्यों गिरी गाज? ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला 'धतूरा'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved