- Home
- States
- Other State News
- 5 माह बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा, जयकारों के साथ हो रहे दर्शन..देखिए 10 चुनिंदा तस्वीरें
5 माह बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा, जयकारों के साथ हो रहे दर्शन..देखिए 10 चुनिंदा तस्वीरें
कटरा (जम्मू कश्मीर). माता वैष्णो देवी की यात्रा पांच महीने बाद आज से फिर शुरू हो गई है। सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं दर्शन के लिए निकल पड़े हैं, हालांकि यात्रा शुरू होने के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। बताया जा रहा है कि उन्हीं लोगों को दर्शन करने की अनुमति दे जा रही है जिन्होंने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण करा रखा है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन काफी सावधानियां बरत रहा है। हर यात्री की जांच की जा रही है, टेंपरेचर जांच के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाई गई है। जगह-जगह पर लोगों को सैनेटाइज किया जा रहा है। सभी यात्रियों को मास्क और सैनेटाइजर साथ लाना अनिवार्य है।

बत दें कि श्री माता वैष्णो देवी का यह दरबार कोरोना के कहर के चलते 18 मार्च से बंद था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा। दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अपनी साथ रखनी होगी। श्रद्धालुओं को चेहरे पर मास्क लगाना होगा। फोन पर आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करनी होगी।
बताया जा रहा है कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए घोड़ा, पिट्ठू और पालकी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। 10 से कम और 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों, गर्भवतियों, बीमारों को यात्रा करने से मनाही कर दी गई है। पहले हफ्ते में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रति दिन सिर्फ 2 हजार भक्तों को यात्रा की परमिशन दी है, इसमें से महज 100 भक्त ही बाहरी राज्यों के होंगे
अधिकारी ने रमेश कुमार ने सख्ती के साथ कहा कि जिन यात्रियों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होगी, उन्हें ही भवन की ओर जाने दिया जाएगा।
यात्रियों के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने होटल की बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू कर दी है। अभी कटरा तक ट्रेनें नहीं चल रही हैं, इसलिए यात्री जम्मू से टैक्सी के जरिए कटरा तक आ सकते हैं। प्रशासन की तरफ से सभी यात्रियों को साथ में छाता लाना भी जरुरी कर दिया है। ताकि बारिश होने पर वह अपना बचाव कर सकें।
माता वैष्णो देवी ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टरों की सुविधा भी जगह-जगह की गई है। इसके अलावा यात्रियों का टेंपरेचर को भी जांचा जा रहा है।
पहले जत्थे में शामिल यात्री माता माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटकर आते हुए हए, (फोटो सोर्स दैनिक भास्कर)
माता माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटकर आए यात्री ने कहा-में पिछले माह से मां के दर्शन करने के लिए आ रहा था, लेकिन कोरोना के चलते नहीं आ सका। माता ने मेरी मनोकामना पूरी कर दी, जिसके लिए में मां के दरबार में आया था।
श्रद्धालु माता माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए।
बता दें कि पांच महीने बाद शुरू हुई माता वैष्णो देवी की यात्रा में सुरक्षा काफी इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस से जवान तैना हैं और सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम बताते जा रहे हैं।
जम्मू कश्मीर प्रशासन के आला अफसर सुबह से जायाजा लेने के लिए पहुंच गए हैं। साथ ही श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने भी सारी तैयारियों को जाकर देखा।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.