- Home
- States
- Other State News
- वाह रे पति..23 साल बड़ी महिला से प्यार कर बनाया पत्नी, जब वो सजधज के पार्टी में आई तो कर दी हत्या..
वाह रे पति..23 साल बड़ी महिला से प्यार कर बनाया पत्नी, जब वो सजधज के पार्टी में आई तो कर दी हत्या..
तिरुवनंतपुरम (केरल). अगर किसी की फेस्टिवल सेलिब्रेशन के समय मौत हो जाए तो उस परिवार का क्या हाल होगा। ऐसा ही एक मामला केरल के तिरुवनंतपुरम से सामने आया है, जहां एक महिला की क्रिसमस पार्टी के वक्त सांसे थम गईं। शुरूआत में तो लोगों को यह हादसा लगा, लेकिन इस घटना के पीछे पति का शातिर दिमाग था, जहां उसने केक काटने से पहले पत्नी की हत्या कर दी और कोई समझ भी नहीं पाया।

दरअसल, यह घटना तिरुवनंतपुरम के करकोनम इलाके में शनिवार रात को घटी। जहां 51 वर्षीय शाखाकुमारी नए कपड़े पहन सजधज के क्रिसमस पार्टी में पहुंची थी, वह केक काटने ही वाली थी कि चंद सेंकड पहले इलेक्ट्रिक शॉक लगा और वह गिर गई। इसके बाद पति अरुण अपनी पत्नी को एक निजी अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि महिला ने पूरे घर को क्रिसमस के कारण फैंसी लाइटों से सजाया था। लेकिन दुर्भाग्य से इन लाइटों की करंट के कारण शाखाकुमारी की मृत्यु हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि कत्ल था, जो 28 वर्षीय पति अरुण ने किया है। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलसि जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण ने अपने से 23 साल बड़ी शाखाकुमारी से इसी साल शादी की थी। लेकिन विवाह के बाद दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि अरुण पत्नी की संपत्ति हड़पना चाहता था, इसके लिए वो एक बार पहले भी उसे बिजली के झटके देने की कोशिश की थी, लेकिन तब वह अपने इरादों में सफल नहीं था।
बता दें कि अरुण ने प्रॉपर्टी हड़पने के मकसद से ही 23 साल बड़ी महिला से शादी की थी। लेकिन जब उसे लगा कि उसको यह संपत्ति नहीं मिलने वाली तो उसने पत्नी को मारने की प्लानिंग बना ली। वह चाहता था कि इस क्रिसमस पार्टी में करंट से मरने से कोई उस पर शक नहीं करेगा। जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की उसे घर में खून के कुछ धब्बे दिखाई दिए, जिसके चलते टीम को शाखाकुमारी की मौत मामले में शक हुआ।
बताया जा रहा है कि अरुण लगातार तलाक मांग रहा था, वहीं पत्नी उसे तलाक देने से मना कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.