- Home
- States
- Other State News
- जब बाढ़ कहर बनकर टूटती है, तो ये नावें ही लोगों को डूबने से बचाती हैं, देखें असम बाढ़ की कुछ तस्वीरें
जब बाढ़ कहर बनकर टूटती है, तो ये नावें ही लोगों को डूबने से बचाती हैं, देखें असम बाढ़ की कुछ तस्वीरें
दिसपुर, असम. ये तस्वीरें असम में बाढ़ के कारण बेपटरी हुई जिंदगी को दिखाती हैं। असम में हर साल इसी तरह बाढ़ आती है। लोग इस आपदा से निपटने के तौर-तरीके सीख चुके हैं, इसलिए वे अपने घरों के आगे नावें बांधकर रखते हैं। बता दें कि इस समय असम के 33 जिलों में से 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों की 22.34 लाख आबादी की जिंदगी पानी में डूबी हुई है। हालांकि कुछ दिनों से बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की जानकारी के अनुसार, असम में बाढ़ और भूस्खलन संबंधित हादसों में अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए देखते हैं असम में बाढ़ की स्थिति दिखातीं कुछ तस्वीरें...

असम के 22 राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं। कई जगहों पर बस्तियां डूब गई हैं।
लोगों को अपना घरबार छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है।
लोगों का जीवन नावों के सहारे चल रहा है।
घुटनों तक भरे पानी के बीच से लोगों को जरूरी सामान लेने जाना पड़ रहा है।
अपने परिजनों के लौटने का इंतजार करते बच्चे।
इस तरह हर जगह पानी भरा हुआ है।
घर डूब चुके हैं और लोगों को इस तरह बनाईं नावों पर जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।
खतरे से बाहर निकलकर आता परिवार।
असम में बाढ़ के कारण नावें ही लोगों की जिंदगी चलाने का जरिया बनी हुई हैं।
बाढ़ में डूबा अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर आता एक परिवार।
लोग इस तरह जानवर और गृहस्थी समेटकर सुरक्षित जगहों पर जाते देखे जा सकते हैं।
बाढ़ में घिरी दुकान को खोलकर अपनी आजीविका चलाने का प्रयास करती एक महिला।
बाढ़ के बीच से बच्ची को निकालकर ले जाती लड़की।
नाव पर बड़ों के इंतजार में खड़ा एक मासूम।
असम में हर साल ऐसी बाढ़ आती है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.