- Home
- States
- Other State News
- भरभराकर गिर पड़ा इमारत का एक हिस्सा, यह महिला खिड़की से झांककर रेस्क्यू टीम का हौसला बढ़ाती रही
भरभराकर गिर पड़ा इमारत का एक हिस्सा, यह महिला खिड़की से झांककर रेस्क्यू टीम का हौसला बढ़ाती रही
रुद्रप्रयाग/मुंबई. जैसे-जैसे मानसून देश में फैल रहा है, कई जगहों पर भारी बारिश अपना रौद्र रूप भी दिखाने लगी है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ तहसील के क्यूजा न्याय पंचायत के कनसिरी गांव में बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, धान के खेत बह गए। इस बीच मुंबई में लगातार बारिश के चलते दो इमारतों के हिस्से गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मुंबई में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुंबईवाले अब भारी बारिश से घबराए उठे हैं। पिछले कई दिनों से जारी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। समुद्र की लहरें उछाल भर रही हैं। देखें कुछ तस्वीरें

मुंबई में गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 बजे फोर्ट इलाके में स्थित भानुशाली बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। बुधवार को भी मुंबई में ऐसा ही एक हादसा हुआ था। इन दोनों घटनाओं में 7 लोगों की जान चली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद घटनास्थल पर पहुंचे। एक हादसा मलाड इलाके में मालवानी में हुआ था। आगे देखिए मुंबई की तस्वीरें..
मुंबई में जर्जर इमारतें लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। पिछले साल जुलाई में पिंपरीपाड़ा में एक बिल्डिंग गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले ही साल 28 जून को पुणे के करीब कोंढवा इलाके में एक घर की दीवार गिरने से 15 लोगों की जान चली गयी थी। मुंबई महानगर पालिका के आंकड़े बताते हैं कि1996 से लेकर सितंबर 2017 तक 17 इमारतें कमजोर होने से गिरीं। इन हादसों में 267 लोगों की मौत हुई। आगे देखिए मुंबई की कुछ तस्वीरें...
यह तस्वीर मुंबई की है। इस तरह इमारत का एक हिस्सा गिर पड़ा था।
मुंबई में इमारत का जर्जर हिस्सा गिरने के बाद लोगों को सुरक्षित निकालती रेस्क्यू टीम।
मुंबई में गुरुवार को गिरे इमारत के एक हिस्से में दबे लोगों का रेस्क्यू करती टीम।
मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरने के बाद लोगों में घबराहट पैदा हो गई।
मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरने के बाद दबे शख्स का रेस्क्यू किया गया।
मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरने से गाड़ियां ऐसे दब गईं।
यह तस्वीर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की है। यहां बादल फटने से लोगों के घर बह गए।
यह तस्वीर भी रुद्रप्रयाग की है। भारी बारिश में धान के खेत बह गए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.