- Home
- States
- Other State News
- होमोसेक्सुअल 'स्टोन किलन' ने बेटे को भी नहीं छोड़ा, अंजाम वही हुआ...जो उसने दूसरों के साथ किया
होमोसेक्सुअल 'स्टोन किलन' ने बेटे को भी नहीं छोड़ा, अंजाम वही हुआ...जो उसने दूसरों के साथ किया
राजकोट, गुजरात. वर्ष, 2009 में तीन भिखारियों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले स्टोन किलर 44 वर्षीय महेश उर्फ हरेश की उसी के मुंहबोले बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। बेटे ने पिता को भी उसी की अंदाज में पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला। स्टोन किलर का शव नवरंगपुरा में कापड़िया इस्टेट आफिस के पास सोमवार को मिला था। आरोपी अजीत ने बताया कि उसका पिता होमोसेक्सुअल था। वो उसके साथ भी कुकर्म करता था। बेटा इसी बात से नाराज था। उसने अपने दोस्त विजय उर्फ रमेश ढोली के साथ मिलकर पिता की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस को अंदेशा है कि इस हत्याकांड में एक और आरोपी फरमान उर्फ नेपाली नामक शख्स भी शामिल हो सकता है। पढ़ें पूरा मामला...
| Published : Sep 10 2020, 01:43 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पुलिस के अनुसार नवरंगपुरा के मवडी प्लॉट-4 के पास लोगों को दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने देखा, तो वहां लाश पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच में मालूम चला कि यह लाश महेश की है।
स्टोन किलर के मुंहबोले बेटे अजीत(लेफ्ट) ने बताया कि महेश उसके साथ कुकर्म करता था। इसी बात से उसे गुस्सा आ गया। फिर उसने अपने दोस्त विजय के साथ मिलकर महेश के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी।
महेश समलैंगिक प्रवृत्ति के कारण लोगों को अपना शिकार बनाता था। वर्ष, 2009 में उसने अपने साथियों के साथ तीन भिखारियों की हत्या कर दी थी।
महेश और उसके साथियों को अलग-अलग जगहों पर तीन भिखारियों की हत्या करने का आरोप साबित होने पर 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी।
जेल से बाहर आने के बाद भी उसकी आदत नहीं सुधरी और उसने अपने बेटे के साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया।