- Home
- States
- Other State News
- लेबनान में ब्लास्ट के बाद की भयानक तस्वीरें...10 किमी दूर तक घरों में बैठे लोग हो गए घायल
लेबनान में ब्लास्ट के बाद की भयानक तस्वीरें...10 किमी दूर तक घरों में बैठे लोग हो गए घायल
बेरूत, लेबनान. यह मंजर दिल दहलाने वाला है। ये तस्वीरें बेरूत की हैं, जहां मंगलवार शाम को समुद्र तट पर खड़े विस्फोटक सामग्री से भरे जहाज में ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 किमी दूर तक घर हिल गए। गाड़ियां हवा में उड़कर दूर जा फिंकी। लोगों के ऊपर मकान गिर पड़े। इस हादसे में 73 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 3700 से ज्यादा लोग घायल हैं। ब्लास्ट इतना भीषण था कि मिलों दूर तक लोगों को यूं लगा, मानों भूकंप आ गया हो। बादल गरज पड़े हों। यहां की सरकार का मानना है कि जहाज में भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट भरा था। लेकिन इतना सारा विस्फोटक कहां से आया..इसका अभी तक किसी के पास कोई सवाल नहीं है। अमोनियम नाइट्रेट की मात्रा करीब एक टन बताई गई है। हालांकि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री को शक है कि विस्फोटक को रॉकेट स्ट्राइक या किसी अन्य हवाई हमले से उड़ाया गया। देखिए ब्लास्ट के बाद की भयावहता दिखातीं तस्वीरें...

ब्लास्ट के बाद कारें हवा में उड़कर यूं जा गिरीं।
ब्लास्ट के बाद हवा में उठता गुबार।
ब्लास्ट में घायल एक शख्स।
जख्मी लोगों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
ब्लास्ट के बाद का मंजर।
ब्लास्ट से दूर-दूर तक घरों को नुकसान पहुंचा।
ब्लास्ट में हजारों लोग घायल हुए।
ब्लास्ट के बाद ऐसा हुआ मंजर।
ब्लास्ट ने कई किलोमीटर दूर तक बर्बादी ला दी।
ब्लास्ट से हवा में उड़कर दूर जा फिंकी कार।
ब्लास्ट में घायल लोग।
ब्लास्ट के बाद आग बुझाते फायर फाइटर।
ब्लास्ट में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
ब्लास्ट से भारी नुकसान हुआ है।
ब्लास्ट में घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाते सैनिक।
ब्लास्ट के बाद घरों से भागते लोग।
ब्लास्ट ने ऐसी बर्बादी ला दी।
ब्लास्ट से 10 दूर तक घरों को नुकसान पहुंचा।
ब्लास्ट में घायल शख्स का इलाज करते डॉक्टर।
ब्लास्ट के बाद सड़क पर रोता-चीखता एक घायल।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.