- Home
- States
- Other State News
- मां ने भगवान के सामने काट दी 6 माह की बेटी की गर्दन, हत्या से पहले यूट्यूब पर देखा था एक वीडियो
मां ने भगवान के सामने काट दी 6 माह की बेटी की गर्दन, हत्या से पहले यूट्यूब पर देखा था एक वीडियो
तेलांगना. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हर माता-पिता यही दुआ कर रहे हैं कि भगवान उनके बच्चों को इस महामारी से बचाना। लेकिन तेलंगाना के सूर्यपेटा जिले से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे जान हर किसी का कलेजा फट जाएगा। यहां एक मां इतनी निर्दयी बन गई कि उसने भगवान की मूर्ति के सामने अपनी 6 महीने की बेटी की गर्दन काट दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहश्त का माहौल है।

दरअसल, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाली महिला का नाम बी. भारती है, जो अच्ची खासी पढ़ी-लिखी है। उसने बीएससी पास करने के बाद बीएड एग्जाम क्लियर किया हुआ है। इतना ही नहीं वह पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रही है।
बता दें कि महिला की शादी 8 साल पहले महबूबाबाद के एक शख्स के साथ हुई थी। लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। महिला ने पति के घर छोड़ दिया। इसके बाद वह कृष्णा नाम के शख्स के साथ रिलेशन में आई और दूसरी शादी कर ली।
महिला के परिवार वालों को उसकी दूसरी शादी और कृष्णा का साथ पसंद नहीं था, वह इस बात से ऐतराज करते थे। लेकिन उसके कोई फर्क नहीं पड़ता था। बताया जाता है कि भारती यूट्यूब पर आध्यात्मिक भजन और वीडियो देखा करती थी। दिन में कई बार पूजन किया करती थी। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देन से पहले भी उसने वीडियो देखा था।
घटना वाले दिन महिला का पति काम से बाहर गया था। वहीं उसके ससुराल वाले खेत पर गए हुए थे। इसके बाद भारती ने अपनी 6 महीने की बेटी रितु की बलि दे दी। जब परिजन वापस आए तो वह घर के बाहर घूम रही थी। उससे जब पोती रितु के बारे में पूछा तो उसने किसी कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर खोजबीन करने के बाद बच्ची की गर्दन कटी हुई मिली।
आनन-फानन में महिला के ससुरालवाले पुलिस के पास पहुंचे और सारा मामला बताया। पुलिस ने आरोपी बी. भारती को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। वहीं परिवार से लेकर गांव के लोग इस घटना के बाद से शॉक्ड हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.