- Home
- States
- Other State News
- विनाशकारी धमाके से कब्रिस्तान बन गया बेरूत शहर, 10 किमी तक पसरा खौफनाक मंजर, देखें तस्वीरें...
विनाशकारी धमाके से कब्रिस्तान बन गया बेरूत शहर, 10 किमी तक पसरा खौफनाक मंजर, देखें तस्वीरें...
बेरूत, लेबनान. मंगलवार शाम को यहां समुद्र तट पर खड़े विस्फोटक सामग्री से भरे जहाज में ब्लास्ट होने से एक पूरा देश संकट में आ गया है। दुनिया के इस भीषणतम हादसे में 135 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 4000 से ज्यादा लोग घायल हैं। विस्फोटक सामग्री में धमाके इतने जोरदार थे कि 10 किमी का एरिया बर्बाद हो गया। इमारतें गिर पड़ीं..गाड़ियां हवा में उड़कर तहस-नहस हो गईं। अब यहां भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को लेबनान के वित्त मंत्री राउल नेह्नो ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस हादसे में देश का खाद्यान्न भी नष्ट हो गया। अब उनके पास सिर्फ महीनेभर का अनाज बचा है। जबकि उनके पास तीन महीने का अनाज होना चाहिए था। हादसे में 15 हजार टन अनाज की बर्बादी हुई है। बता दें कि लेबनान अनाज का आयात करता है। इसका बड़ा भंडारण पोर्ट पर होता है। देखिए हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें...

इसी पोर्ट पर हुआ था जहाज में ब्लास्ट। देख सकते हैं कि चारों तरफ सिर्फ खंडहर नजर आ रहे हैं।
ब्लास्ट इतना भीषण था कि मिलों दूर तक लोगों को यूं लगा, मानों भूकंप आ गया हो। बादल गरज पड़े हों।
ब्लास्ट से पोर्ट पर रखा 15 हजार टन अनाज बर्बाद हो गया।
यहां की सरकार का मानना है कि जहाज में भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट भरा था। लेकिन इतना सारा विस्फोटक कहां से आया..इसका अभी तक किसी के पास कोई सवाल नहीं है। अमोनियम नाइट्रेट की मात्रा करीब एक टन बताई गई है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री को शक है कि विस्फोटक को रॉकेट स्ट्राइक या किसी अन्य हवाई हमले से उड़ाया गया।
इस तरह गाड़ियां हवा में उड़कर दूर जा फिंकीं।
अपने बर्बाद घर का मलबा समेटता एक शख्स।
धमाके के बाद ऐसा हो गया बेरूत का हाल।
धमाके से 10 किमी का एरिया ऐसे बर्बाद हो गया।
ब्लास्ट के बाद एक पेट्रोल पंप की हालत।
बर्बाद की कहानी कहता समुद्र तट।
ब्लास्ट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 किमी दूर तक घर हिल गए। गाड़ियां हवा में उड़कर दूर जा फिंकी। लोगों के ऊपर मकान गिर पड़े।
ब्लास्ट से दूर-दूर तक घरों को नुकसान पहुंचा।
ब्लास्ट के बाद कारें हवा में उड़कर यूं जा गिरीं।
ब्लास्ट में घायल एक शख्स।
जख्मी लोगों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
ब्लास्ट ने कई किलोमीटर दूर तक बर्बादी ला दी।
ब्लास्ट के बाद सड़क पर रोता-चीखता एक घायल।
ब्लास्ट में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
ब्लास्ट ने ऐसी बर्बादी ला दी।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.