- Home
- States
- Other State News
- PM मोदी की अपील पर छोटी दीपावली सा नजारा, जिनके घर छत नहीं उन्होंने भी की रोशनी
PM मोदी की अपील पर छोटी दीपावली सा नजारा, जिनके घर छत नहीं उन्होंने भी की रोशनी
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कारण पुरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए 5 अप्रैल को रात नौ बजे से 9 मिनट तक देशवासियों से अपने घरों की लाइट बुझा कर दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की थी। पीएम की इस आह्वाहन के बाद लगभग पूरा देश 5 अप्रैल को एक खाथ खड़ा दिखा। सोशल मीडिया पर रविवार रात की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें पीएम के मुहिम के साथ वैसे लोग खड़े दिख रहे हैं। जिनके सर पर छत तक नहीं है।
16

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे बनी झुग्गी में एक परिवार मोमबत्ती जला कर देश के लोगों के साथ एकजुटता दिखा रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
इस तस्वीर में एक बुजुर्ग किसी दुकान के बाहर बैठ कर दीया जलाए दिख रहा है।
36
सबसे ज्यादा जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह है दो महिलाओं की जिसमें दोनों सड़क किनारे मोमबत्तियां जलाते हुए दिख रहीं है।
46
इस तस्वीर में एक रिक्शा चालक अपने रिक्शे पर ही मोमबत्तियां जलाते हुए दिख रहा है।
56
कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें पीएम की अपील के बाद लोग अपने घरों के लाइट बंद कर टॉर्च आदि जलाते दिख रहे हैं।
66
बता दें कि PM मोदी ने राष्ट्र से अपील की थी कि आप अपने घरों के लाइट बंद कर देश के लोगों के साथ एकजुटता दिखाएं
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos