- Home
- States
- Punjab
- औरंगाबाद जैसा एक और हादसा, पंजाब से पैदल घर लौट रहे 6 मजदूरों की रास्ते में दर्दनाक मौत
औरंगाबाद जैसा एक और हादसा, पंजाब से पैदल घर लौट रहे 6 मजदूरों की रास्ते में दर्दनाक मौत
जालंधर/मुजफ्फरनगर, इधर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, उधर लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है। इस बीच प्रवासी मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। औरंगाबाद हादसे के बाद एक बार फिर मजदूरों के लिए घर वापसी काल बन गई। पंजाब से पैदल अपने घर बिहार लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने बुधवार रात रौंद दिया। इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
| Published : May 14 2020, 08:13 AM IST / Updated: May 14 2020, 08:37 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस स्टेशन के SHO अनिल कपरवान ने बताया, “हमें रात को 11 बजे के आसपास सूचना मिली कि NH-9 पर चल रहे कुछ लोगों को रोहाना टोल प्लाजा के पास एक बस ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोग माइग्रेंट थे।
दुर्घटना में मरने वालों की पहचान हरक सिंह (51), उनका बेटा विकास (22), गुड्डु (18), वसुदेव (22), हरीश (28) और विरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। पुलिस उनके परिवार वालों हादसे की सूचना दे दी है। ये सभी गोपालगंज बिहार के बताए जा रहे हैं।
मामले की जांच कर रहे SHO अनिल कपरवान ने बताया बस का ड्राइवर दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन को मौके पर छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया।
लों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।