- Home
- States
- Punjab
- पॉलिटिक्स की शर्मनाक तस्वीर..प्रदर्शन करने नेताजी ने खुद पहनी लाइफ जैकेट, पर बच्चों की जान खतरे में डाल दी
पॉलिटिक्स की शर्मनाक तस्वीर..प्रदर्शन करने नेताजी ने खुद पहनी लाइफ जैकेट, पर बच्चों की जान खतरे में डाल दी
बठिंडा, पंजाब. यह राजनीति की एक शर्मनाक तस्वीर है। शहर में जलभराव की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराने पूर्व पार्षद विजय कुमार ने गलियों में नाव चलाकर अपना प्रदर्शन किया। लेकिन इस प्रदर्शन को सबसे हटकर बनाने के चक्कर में उन्होंने मासूम बच्चों की जान खतरे में डाल दी। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि नेताजी ने खुद को पानी में डूबने से बचाने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? नेताजी तर्क दे रहे है कि उन्होंने परिजनों की रजामंदी के बाद ही बच्चों को नाव पर बैठाया था। आगे देखिए भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद की तस्वीरें..

बठिंडा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लोग इसे लेकर पूर्व पार्षद विजय कुमार की आलोचना कर रहे हैं।
जरा-सी चूक होने पर अगर कोई हादसा हो जाता है, तो कौन जिम्मेदार होता?
यह तस्वीर भी पंजाब के बठिंडा की है।
यह तस्वीर असम की है। बाढ़ ने ऐसे जिंदगियों को दांव पर लगा दिया है।
इस तरह जिंदगी चलाना असम के लोगों की बाढ़ में मजबूरी हो जाती है।
असम में बाढ़ से हर साल ऐसे मंजर देखने को मिलते हैं।
यह तस्वीर भी असम की है।
यह तस्वीर बिहार के पटना की है।
यह मुंबई के घाटकोपर इलाके की हैं, जहां भारी बारिश ने मिट्टी धसकने से झोपड़ियां टूट गईं।
यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है।
यह तस्वीर नई दिल्ली के निजामुद्दीन की है।
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। बारिश से बचने पेड़ की आड़ में खड़ा एक बुजुर्ग।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।