- Home
- States
- Punjab
- दो महीने बाद 17 राज्यों में मंदिर, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टारेंट खुले, लेकिन जाने से पहले अलर्ट रहें
दो महीने बाद 17 राज्यों में मंदिर, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टारेंट खुले, लेकिन जाने से पहले अलर्ट रहें
चंडीगढ़. करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद सोमवार से देश के 17 राज्यों में धार्मिक और व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि इसमें कुछ नियमों-कायदों का पालन करना होगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। देश में 2 लाख 47 हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 1,19,292 लोग रिकवर हो चुके हैं। यानी अब तक कुल 48.37 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। चार फेज के लॉकडाउन के बाद सोमवार से देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां आदि खोलने की अनुमति हो गई। कुछ बड़े मंदिरों में टोकन प्रणाली से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। वहीं, प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर में घंटा भी नहीं बजाया जा सकेगा। मॉल में सिनेमा हॉल, गेमिंग आर्केड और बच्चों के खेलने की जगहें अभी नहीं खुलेंगी। महाराष्ट्र अभी धार्मिक स्थल नहीं खोल रहा है। उधर, दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद खोलने से पहले कुछ नियम-कायदों का पालन करना होगा। यानी नमाज के लिए आने से पहले घर में ही वजू करना होगा। दरियां अपने घर से लेकर आनी होंगी। भोपाल के मॉल में ई-वॉलेट से भुगतान होगा। मॉल में सैनेटाइजर डिस्पेंसर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। एसी का तापमान 24 से 30 डिग्री रखना होगा। बिना मॉस्क प्रवेश नहीं मिलेगा। कर्मचारी भी मॉस्क और ग्लब्स पहने रखेंगे। मप्र के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक तीन चरणों में दर्शन किए जा सकेंगे। इसके लिए ‘महाकाल दर्शन’ एप या टोल फ्री नंबर 18002331008 पर प्री-बुकिंग करानी होगी। देखें कुछ स्थलों के फोटो....
17

यह तस्वीर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की है। इसे खोलने से पहले सैनिटाइज किया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
यह तस्वीर चंडीगढ़ के एक मंदिर की है।
37
यह तस्वीर लखनऊ की है।
47
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है।
57
यह तस्वीर गाजियाबाद के एक मंदिर की है।
67
यह तस्वीर जयपुर की है।
77
यह तस्वीर पटना की है। ग्राहकों का पहला टेम्परेचर मापा जाएगा।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos