- Home
- States
- Rajasthan
- न्यूयॉर्क में 2 लाख लोगों ने फहराए तिरंगे: इस राजस्थानी फैशन डिजाइनर के साथ अल्लू अर्जुन हुए परेड में शामिल
न्यूयॉर्क में 2 लाख लोगों ने फहराए तिरंगे: इस राजस्थानी फैशन डिजाइनर के साथ अल्लू अर्जुन हुए परेड में शामिल
जयपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंडिया डे परेड निकाली गई। इस परेड में चीफ गेस्ट के रूप में फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन और राजस्थान के बाड़मेर की इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर रूमा देवी भी शामिल हुई। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा विश्व विख्यात इंडिया डे परेड प्रोग्राम अमेरिका न्यूयॉर्क के मैनहटन में आयोजित हुआ। इस आयोजन में 2 लाख लोगों ने तिरंगा फहराया। तस्वीरों में देखिए वहां के कार्यक्रम की झलकियां....

न्यूयॉर्क में हुए इंडिया डे के परेड में राजस्थानी इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर के नाम से अपनी पहचान रखने वाली रूमा देवी ने भी इसमें भाग लिया। वो राजस्थान के बाड़मेर जिले से है। जिन्होंने रेगिस्तानी इलाके के 4 जिलों की 22000 से ज्यादा महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग और कपड़े बनाने के काम से जोड़ा हुआ है।
न्यूयॉर्क में हुई इस परेड में 196 देशों के ध्वज फहराए गए। इस परेड में न्यूयॉर्क में रहने वाले कई भारतीय प्रवासी भी शामिल हुए। बकायदा भारत से शामिल हुए मुख्य अतिथियों के लिए इंटरनेशनल पीस यूनियन की तरफ से एक स्पेशल झांकी भी सजाई गई थी।
इंडिया डे के दिन परेड के समय न्यू यॉर्क की सड़को में कई तरह की झांकियां निकाली गई। वहां लगभग 20 तरह की झांकिया तैयार की गई थी,जिसमें इंडियन कल्चर को वहां के इतिहास को प्रदर्शित किया गया। इसमें ही रूमा देवी सवार रही। इसके साथ ही कई नामी हस्तियां भी झांकियों में मौजूद रही।
न्यू यॉर्क में आयोजित हुई इस इंडिया डे परेड में वहां के मेयर के अलावा एक्टर अल्लू अर्जुन व उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा, निदेशक हरीश शंकर, सिंगर कैलाश खैर,एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वेद, राना के अध्यक्ष प्रेम भंडारी, बिहार फाउंडेशन चेयरमैन आलोक कुमार सहित कई नामी व्यक्तियों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए। एक्टर अल्लू अर्जुन को यहां ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया।
न्यू यॉर्क में हुई प्रतिष्ठित 40 वीं भारत दिवस परेड में अमेरिकन व दुनिया के अलग-अलग देशों के 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए।
इंडिया डे परेड में रुमा देवी ने वुमन इंपॉवरमेंट के प्रयासों से बारें में वहां लोगों को बताते हुए कहा कि उनके लिए इस परेड का हिस्सा बनना व इस मंच पर आमंत्रित होना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।
इंडिया परेड में इतने झंडे फहराए गए कि माना जा रहा है कि विदेश में इतने तिरंगे एक साथ फहराना वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक साथ एक करोड़ स्कूल स्टूडेंट्स के तिरंगा फहराने और देशभक्ति गीत गाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।
इंडिया डे परेड के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में रूमा देवी एफआईए के मैन स्टेज पर आमंत्रित हुई। और अपने संबोधन में वहां रह रहे भारतीयों को आजादी के अमृत महोत्सव व इंडिपेंडेंस डे प्रोग्राम की बधाई दी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।