MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • सांस भी जहां जम जाती: भारत में है दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा शहर, वो 10 जगह जहां पड़ती 'मौत वाली ठंड'

सांस भी जहां जम जाती: भारत में है दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा शहर, वो 10 जगह जहां पड़ती 'मौत वाली ठंड'

जयपुर. ज्यादातर पहाड़ी इलाके कश्मीर और हिमाचल में रविवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसका असर कई राज्यों में हो रहा है। राज्सथान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरने की अशंका जताई है। साथ ही बर्फीला तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। शीत लहर के चलते भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस मौके पर हम बताने जा रहे हैं देश की उन 10 जगह या शहर के बारे में जहां सांस जमने वाली सर्दी पड़ती है। यहां ठंड मजे वाली भी  होती है तो कभी खून जमा देने वाली पड़ती है। वहीं एक शहर तो ऐसा है जिसे संसार का दूसरा सबसे ठंडा स्थान कहा जाता है।

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 04 2021, 12:29 PM IST| Updated : Jan 04 2021, 07:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

1. द्रास:  हम जिस ठंडे शहर की बात कर रहे हैं, वो दिखने में बेहद खूबसूरत है। समुद्र तल से लगभग 3280 मीटर ऊंचाई पर बसी यह सिटी द्रास है, जो कारगिले में पड़ता है। यह हाल ही में बने नए राज्य लद्दाख प्रदेश का शहर है। इस शहर को लद्दाख का 'प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। बता दें कि सर्दियों में यहां का तापमान -45 डिग्री तक नीचे लुढ़ककर आ जाता है। जिसकी वजह से इसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर भी कहा जाता है। आज से करीब 21 साल पहले 1995 में द्रास में खून जमा देने वाली ठंड पड़ी थी। उस समय यहां का तापमान -60 डिग्री तापमान तक नीचे चला गया था। उसी दिन के बाद से इस शहर  को दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा शहर माने जाने लगा। बताया जाता है कि उस दौरान यहां कई लोगों की  कड़ाके की सर्दी के चलते मौत भी हो गई थी।  बता दें कि पूरे विश्व में रूस का साइबेरिया सबसे ज्यादा ठंड़ा इलाका है, जहां के छोटे से गांव ओइमाकॉन भयानक सर्दी पड़ती है। यहां 12 महीने चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर ही नजर आती है। बताते हैं कि यहां कभी हाड़-मांस जमकर बर्फ बन सकता है। यानि जरा सी लापरवाही से भी जान जोखिम में पड़ जाती है। यहां पर औसत तापमान माइनस 50 डिग्री के आसपास बना रहता है।

29


2. अमरनाथ: यह स्थान हिंदुओं का सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। जहां की पहाड़ियों का नाजारा बेहद खूबसूरत है। जो एक बार यहां आता है वह बार आने का मन करता है। लेकिन यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। बताया जाता है कि यहां सामान्य तापमान लगभग 7.5 डिग्री रहता है।

39


3. श्रीनगर. जिसकी खूबसूरती की पहचान पूरी दुनिया में होती है। कश्मीर घाटी में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। लोग यहां अक्सर शादी के बाद हनीमून मानने के लिए भी जाते हैं। यहां पढ़ने वाली श्रीनगर डल झील का नजारा देखने लायक होता है। जहां गर्मियों मे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाता है, और सर्दियों में -2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाता है। यहां भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ती है।

49


4. शिमला. जहां साल के 12 महीने सैलानी जमा होते हैं। खूबसूरती में इसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है। इसकी पहचान पहाड़ों की रानी के रूप में भी होती है। जो देश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। शिमला समुद्र तट से 2400 मीटर की ऊंचाई बसा हुआ है। यहां लोग गर्मियों में इसलिए आते हैं ताकि उनको ठंड माहौल मिल सके। उस समय यहां का तापमान 19-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। वहीं सर्दियों में यह 1 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

59


5 मुनार. केरल का सबसे खूबसूरत इलाका है, जो इडुक्की जिले में है।  यह समुद्र तट से 1,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चाय के खूबसूरत बागान यहां की खासियत हैं यहां की यही खूबसूरती लाखों को यहां हर साल खींचकर लाती है। गर्मियों में यहां का तापमान 5 से 25 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में ये 0 से 13 डिग्री तक लुढ़क आता है।
 

69


6. केलांग. हिमाचल प्रदेश में पढ़ने वाला केलांग बेहद खूबसूरत इलाका है, जो कि लाहौल और स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यह स्थान समुंद्रतल से 3,080 मीटर पर बसा हुआ है। यहां गर्मियों में औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों के दौरान यह -2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
 

79


7. लेह. दूसरा सबसे ठंडा इलाका लेह है, जिसे प्राचीन राज्य लद्दाख की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। लेह पर्यटकों का सबसे मनपसंद पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां की खूबसूरती देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग देखने के लिए आते हैं। लेह समुद्र तल से 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बताया जाता है कि यहां साल भर तापमान लगभग 7 डिग्री से ज़्यादा नहीं होता और ठंड के समय पारा लुढ़ककर -42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ती है।
 

89


8. मसूरी, देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी में पड़ता है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। गर्मियों में शादी के बाद कपल हनीमून मानने के लिए आते हैं। यहां ठंड का तापमन माइनस में बना रहता है।  -1 से से -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

99


9. मनाली. चारों तरफ पहाड़ों और खूबसूरती से घिरा मनाली शहर का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। मनाली कुल्लू घाटी में स्थित भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की पहाड़ियों का एक महत्वपूर्ण पर्वतीय स्थल यानी कि हिल स्टेशन है। ये समुद्र तट से लगभग 2,050 मीटर ऊंचाई पर बसा है। यहां गर्मियों के दौरान औसत तापमान 4-15 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में ये 15 से -5 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। रात के वक्त का यहां का नजारा देखने लायक होता है। शादी के बाद कपल यहां हनीमून मनाने के लिए आते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved