MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • पिता सांसद और मां डॉक्टर, बड़ी बेटी CA तो छोटी बनी IAS,पढ़िए एक क्लर्क का परिवार कैसे शिखर तक पहुंचा

पिता सांसद और मां डॉक्टर, बड़ी बेटी CA तो छोटी बनी IAS,पढ़िए एक क्लर्क का परिवार कैसे शिखर तक पहुंचा

कोटा (राजस्थान). कुछ ऐसे परिवार होते हैं जिनका हर सदस्य कामयाबी के शिखर तक पहुंचा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, राजस्थान के कोटा से सांसद और देश के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की फैमिली के बारे में, जिनकी कहानी दूसरों के लिए मेटिवेट करती है। बता दें कि पिता ओम बिड़ला सांसद हैं तो उनकी पत्नी अमिता बिड़ला डॉक्टर के पद पर लोगों की सेवा कर रही हैं। वहीं उनकी बड़ी बेटी सीए है, तो अभी छोटी बेटी अंजलि ने  सिविल सर्विजेस का एग्जाम पास कर आईएएस अफसर बनी हैं। अंजलि ने अपनी  सफलता का श्रेय खासतौर से अपनी बड़ी बहन और पिता को दिया है। इस समय हर तरफ लोकसभा स्पीकर की बेटी की चर्चा हो रही है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 10 2021, 11:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19


दरअसल, स्पीकर ओम बिड़ला मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, जिनका जन्म 4 दिसम्बर 1962 कोटा में हुआ है। उनके पिता श्रीकृष्ण बिड़ला सरकारी कर्मचारी रहे हैं जो सेल टैक्स विभाग में नौकरी करते थे। ओम बिड़ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई  कोटा से पूरी की। इसके बाद महर्षि वहीं दयानन्द कॉलेज से बीकॉम और एमकॉम की डिग्री ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29


बता दें कि सांसद ओम बिड़ला छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह अपने कॉलेज में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने  साल 1991 में अमिता बिड़ला से शादी की जिसके बाद ओम-अमिता के घर दो बेटियों ने जन्म लिया। जिनमें बड़ी बेटी अकांक्षा तो छोटी बेटी अंजलि है।

39


कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद ओम बिड़ला राजनीति में सक्रिय रुप से आ गए। जहां उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वह अब तक पांच चुनाव लड़े और पांचों ही जीते। वह तीन बार विधायक तो दो बार सांसद बने हैं।

49


ओम बिड़ला की छोटी बेटी अंजलि के बारें में तो हर जगह चर्चा हो रही है, लेकिन उनकी बड़ी बेटी अंकाक्षा को बहुत की कम लोग जानते हैं। बता दें कि आकांक्षा बिड़ला चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिनकी शादी राजस्थान के उद्योगपति कृष्ण गोपाल बांगड़ के बेटे के साथ 2016 में हुई है। आकांक्षा का ससुराल भीलवाड़ा में है और बांगड़ के कंचन ग्रुप का नाम राजस्थान के सफल बिजनेस हाउसेज में शुमार है।

59


सांसद ओम बिड़ला 1992 से 97 तक राजस्थान में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। वह कोऑपरेटिव मूवमेंट से भी जुड़े। साल 2003 में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता शांतीलाल धारीवाल को हराकर विधानसभा तक पहुंचे थे। इसके बाद ओम बिड़ला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और राजनीति में बढ़ते ही चले गए।

69

वहीं प्रशासनिक सेवा में जाने के बाद अंजलि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। अंजलि ने कहा कि उनका बचपन से यही सपना था कि वह बड़ी होकर गरीबों और महिलाओं के लिए काम करूं। सिविल सर्विसेज में चयन होने के बाद ओम बिरला के कोटा स्थित शक्तिनगर के आवास पर जश्न का माहौल बना हुआ है।

79

बता दें कि अंजलि बचपन से पढ़ने में होशियार थी, 10वीं की परीक्षा में उनके अच्छे नंबर आए थे। इसके बाद भी जब उन्होंने साइंस लेने के बजाए आर्ट्स ली, तो सब हैरान थे। कोटा के सोफिया स्कूल से आर्ट्स में 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस एडमिशन ले लिया। अंजलि ने बताया कि  कॉलेज आने के बाद ही उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का सोचा था। कॉलेज में ऑनर्स डिग्री हासिल करने के बाद मैंने दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। सबसे खास बात यह है कि अंजलि बिरला का पहली बार में ही आईएएस की परीक्षा में चयन हो गया। उनका नाम वेटिंग लिस्ट में था, जो अब क्लियर हुआ है।

89

अंजलि ने कहा अगर मेरी बड़ी दीदी आकांक्षा  मेरे साथ मेहनत नहीं करती तो शायद वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकती थी। उन्होंने मुझे पढ़ाया और हर समय मोटिवेट किया वो हर वक्त मेरे साथ रहती थीं। वो अपना काम निपटा लेने के बाद मेरी तैयारी में जुट जाती थीं। यहां तक कि उन्होंने सिविल परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की रणनीति बनाने में पूरी मदद की। जब मैं निराश हो जाती तो वह मेराहौसला बढ़ाती थीं।

99

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Recommended image2
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Recommended image3
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Recommended image4
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Recommended image5
Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved