MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • कोटा के कई घरों में गूंज रहीं मौत की चीखें, पलभर में मर गए 11 लोग..देखिए दर्दनाक हादसे की तस्वीरें...

कोटा के कई घरों में गूंज रहीं मौत की चीखें, पलभर में मर गए 11 लोग..देखिए दर्दनाक हादसे की तस्वीरें...

कोटा (राजस्थान). कोटा जिले में इटावा कस्बे के पास चंबल नदी में हुए दर्दनाक हदासे ने कई घरों में मातम बिखेर दिया। जहां 40 लोगों से भरी एक नाव नदी में पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। सुबह से जारी रेस्क्यू में सभी के शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। यह भयानक हदासा लोगों की लापरवाही की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि नाव में 25 लोगों के वजन की क्षमता थी, लेकिन उसमें 40 लोग सवार थे। इसके अलावा इन लोगों ने नाव में 14 बाइक भी रख दी थीं। जैसी ही नाव गहराई में पहुंची तो पानी में तेज लहरें चलने लगी और देखते ही देखते चंद पलों में वह डूबने लगी और उसमें पानी भराने लगा। गई। लोग जान बचाने के लिए पानी में छटपटाते हुए चीखते-चिल्लाते रहे। इस दौरान जो लोग तैरना जानते थे, वह कूद गए और तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कुछ नदी में डूब गए। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 16 2020, 08:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

बता दें कि पास के ही गांव के चार लड़कों ने मिलकर करीब 25 लोगों की जान बचाई और उनको गहरे पानी से निकाल कर बाहर लेकर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव वाले युवक ने इतनी संख्या में लोगों को बैठने के लिए मना किया था। लेकिन वह नहीं मान और अपने वाहन के साथ नदी पार होने के लिए बैठ गए। नाव चालक मना करता गया और लोग जान बूझकर चढ़ते चले गए। कुछ देर बाद जब नाव 50 फीट गहरे पानी में पहुंची तो वह हिलोरे माने लगी और देखते ही देखते पलट गई।

212

हादसे की सूचना मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रशासन को आदेश दिए। इसके अलावा मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद के लिए निर्देश भी दिए हैं। 

312

सीएम के आदेश के बाद जिला कलेक्टर उज्जवल राठौड़ गोताखोरों और पुलिस टीम को साथ में लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने 5 घंटे तक रेस्क्यू चलाकर एक-एक करके 11 लोगों के शव पानी से निकाले। जांच के बाद सामने आया कि नाव में बैठने वाले लोग नदी पार करके एक मंदिर में दर्शन करन के लिए जा रहे थे। सभी मृतक अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने हादसे की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

412

कोटा ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि नाव की हालत पहले से ही जर्जर थी, फिर भी उसको चलाया जा रहा था। आखिर क्यों वह नाव को चला रहा था। इसकी जांच की जाएगी।

512

हादसे में अपनो खो देने के बाद घटना स्थल पर बिलखती हुई मासूम बच्ची।

612

बता दें कि यह वही नाव है जो गहरे पानी में जाने के बाद पलट गई थी।

712

हादसे का पता चलते ही आासपास के गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए थे।

812

प्रशासन और गांव के लोगों ने एक-एक करके 11 लोगों के शव नदी से बाहर निकाले। 

912

तस्वीर में देख सकते हैं कि घटना की जानकारी मिलने किस तरह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे।

1012

तस्वीर में देखिए किस तरह लोग नाव पटलने के बाद पानी से बाहर निकलने के लिए हाथ-पैर मारते रहे।

1112

डूबते हुए लोगों को बचाने दूसरी नाव नदी में पहुंची।

1212

प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहंच कर मामले की जांच की।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved