MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Rajasthan-MP में चौंकाने वाले मामले: मौत के बाद लाशों को लग रही कोरोना वैक्सीन, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

Rajasthan-MP में चौंकाने वाले मामले: मौत के बाद लाशों को लग रही कोरोना वैक्सीन, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

बांसबाड़ा/ मुरैना। देशभर में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लगाए जाने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, इस बीच कुछ मामले सामने आ रहे हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं। तीन दिन पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में मरे हुए व्यक्ति को वैक्सीन का सेकेंड डोज (Vaccine Second Dose) लगाए जाने का मैसेज और सर्टिफिकेट भी जारी करने का मामला सामने आया था। अब राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) में टारगेट पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग उन लोगों का भी वैक्सीनेशन (Vaccination) कर रहा है, जिनकी मौत हो गई है। यह बात सुनने में अजीब लगती है, लेकिन यहां ऐसे लोगों के घरवालों के पास सेकेंड डोज के बधाई मैसेज पहुंच रहे हैं, जिनकी 6 महीने पहले ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजन भी हैरान हैं। आईए जानते हैं पूरा मामला...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 03 2021, 01:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

मुरैना: मृत व्यक्ति को वैक्सीन लगाने का मैसेज, पिता भी चकराए
मध्य प्रदेश के मुरैना में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। जौरा कस्बे में युवक ऐंदल सिंह की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने मरे हुए व्यक्ति को सेकेंड डोज लगाने का मैसेज जारी कर दिया और वैक्सीन लगाने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। सेकेंड डोज लगाने का मैसेज जब उसके पिता को मिला तो वह हैरान रह गए। परिजन ने बताया कि ऐंदल जौरा में मई वाले कुंए के पास रहता था। 31 जुलाई 2021 को उसकी मौत हो गई। मरने से पहले ऐंदल सिंह ने अपने पिता उदयराज सिंह को बताया था कि उसने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। यह डोज उसने मौत से करीब चार दिन पहले ही लगवाया था। ऐंदल किसी अन्य बीमारी के चलते खत्म हो गया था। 

26

स्वास्थ्य विभाग ने मामला दबाने की कोशिश की: उदयराज
अब तीन महीने बाद ऐंदल के पिता उदयराज के मोबाइस पर 30 अक्टूबर 2021 को वैक्सीन की दूसरा डोज लगवाने पर बधाई का मैसेज आ गया है। इस मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक करके वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की जानकारी दी। यह देखकर पिता उदयराज का दिमाग चकरा गया कि उनके बेटे की मौत जुलाई माह में ही हो गई तो वैक्सीन का दूसरा डोज 30 अक्टूबर को किसको लगा दिया? पिता का कहना है कि जब स्वास्थ्य विभाग को बताया तो पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई, फिर ये कह दिया कि तकनीकि खराबी की वजह से हो गया होगा। इस तरह की मामूली गलतियां हो जाती हैं। 

36

बांसबाड़ा: जिनकी 6 महीने पहले मौत हुई, उन्हें 21 अक्टूबर को वैक्सीन का मैसेज
राजस्थान में बांसवाड़ा की काकनवानी (कुशलगढ़) पंचायत। यहां घरतारा गांव में रहने वाले संतराम भूरिया के मोबाइल नंबर पर 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे एक मैसेज आया। इसमें उनके दादा हुरतिंग भूरिया और दादी इतरी पत्नी हुरतिंग भूरिया को सेकेंड डोज लगने की बधाई दी गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हुरतिंग का 19 अप्रैल और इतरी का 21 मई को निधन हो गया था। इससे पहले दोनों ने फरवरी महीने में रामगढ़ PHC पर पहली डोज लगवाई थी। बाद में दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा और निधन हो गया। इधर, स्वास्थ्य विभाग मैसेज भेज रहा है कि 21 अक्टूबर की शाम 5 बजे दोनों को दूसरी डोज लग गई है।
 

46

मुझे सेकेंड डोज लगने से पहले ही मैसेज आ गया: संतराम
इसी तरह हुरतिंग के पोते संतराम भूरिया के साथ मामला सामने आया। उसने बताया कि मेरी खुद की सेकंड डोज लगना बाकी थी और उसे भी सेकेंड डोज लगने का मैसेज आ गया। संतराम ने बताया कि 11 जून को डूंगरा सीएचसी में उसे पहला डोज लगा था। वो अभी कुशलगढ़ स्थित ITI में पढ़ रहा है। जिस दिन उसे मैसेज मिला, वह कॉलेज में था। अब वो असमंजस में है कि उसकी दूसरी डोज लगनी बाकी है और अब मैसेज आ गया है तो क्या वैक्सीन लग पाएगी या नहीं?
 

56

बांसवाड़ा में अधिकारी बोले- तकनीकी खामी से चल गया मैसेज
मामले में चिकित्सा विभाग से CMHO डॉ. हीरालाल ताबीयार कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पहले तो वह एक मोबाइल नंबर पर 4 लोगों के रजिस्ट्रेशन की बात करने का दावा करते रहे। फिर बोले कि तकनीकी खामी की वजह से हो गया होगा। CMHO ने दैनिक भास्कर के रिपोर्टर से भी कहा कि आप जानकारी भेज दो, मैं इसे दिखवा देता हूं।

66

मुरैना: मामला गंभीर, कार्रवाई करेंगे
इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल से संपर्क नहीं हो सका। जबकि जिले के सीएमएचओ डॉ. एडी शर्मा का कहना है कि वह इस मामले को संज्ञान में लेंगे। यह गंभीर मामला है और इससे विभाग की छवि खराब होती है। दोषी पर कार्रवाई करेंगे।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image2
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image3
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image4
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
Recommended image5
कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा? वायरल वीडियो विवाद क्या था?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved