MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • लुटेरी दुल्हनों के किस्से अकसर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब इस 'फ्रॉड सैयां' के बारे में भी जान लीजिए

लुटेरी दुल्हनों के किस्से अकसर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब इस 'फ्रॉड सैयां' के बारे में भी जान लीजिए

सीकर, राजस्थान.  कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाकर भेजता है! लेकिन यहां ये जोड़ियां जोड़तोड़ करके बनाई गईं। इनमें से किसी में दूल्हे की घर-गृहस्थी यानी सबकुछ लूटकर दुल्हनें  (luteri brides) गायब हो गईं, तो कोई मामला फ्रॉड सैयां (froud groom) से जुड़ा है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहे दूल्हे ने शादीशुदा होकर भी खुद को कुंवारा बताकर दूसरी शादी कर ली। यह फ्रॉ दूल्हा लुधियाना का रहने वाला है। जबकि उसकी दूसरी दुल्हन सीकर की। जब पहली पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया, तब दूसरी दुल्हन को इसकी भनक लगी। इस बीच 15 दिन पहले ही आरोपी एक बेटी का बाप बना था। तस्वीर में जो दुल्हन दिखाई दे रही है, उसने एक नहीं, 8 शादियां कीं। हर बार दूल्हे को चकमा दिया और माल समेटकर रफूचक्कर होती रही। लेकिन एक मामले में उसे पकड़ लिया गया। इस मामले का खुलासा जुलाई में हुआ था। पढ़िए फ्रॉड सैयां और लुटेरी दुल्हनों से जुड़ीं कुछ कहानियां...

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 08 2020, 09:47 AM IST| Updated : Oct 08 2020, 09:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दुल्हन को शराब पिलाने लगा था: फ्रॉड सैयां करण पुत्र राजेश ने खुद को ईसाई बताकर अक्टूबर 2014 में अमृतसर की क्रिश्चियन युवती के साथ चर्च में शादी की थी।  इससे उसके एक बेटी हुई। लेकिन बेटी के जन्म के 15 दिन बाद ही आरोपी ने जुलाई 2015 में सीकर के मोचीवाड़ा में रहने वाली युवती के साथ शादी कर ली। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। लेकिन जब मामला सामने आया, तो दूसरी दुल्हन ने पुलिस में केस दर्ज कराया। अब दूल्हे राजा जेल में हैं। आरोपी मलेशिया में एक मॉल में काम करता था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उसे शराब पिलाई जाती थी। आगे पढ़ें-तस्वीर में दिखाई दे रही लुटेरी दुल्हन की कहानी...

27

रतलाम, मध्य प्रदेश. इस लुटेरी दुल्हन के कारण जब एक दूल्हे को सदमा बैठा और उसने सुसाइड कर ली, तब मामले का खुलासा हुआ। यह लुटेरी दूल्हन 8 शादियां कर चुकी थी। इसके फ्रॉड 'वेडिंग प्लान' में पूरा गिरोह शामिल होता था। यह मामला जुलाई में सामने आया था। बता दें कि 29 जुलाई को राजस्थान के बांसवाड़ा के गांव गलकिया के रहने वाले 29 वर्षीय महेंद्र का शव सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला था। जांच में सामन आया कि महेंद्र की शादी 26 जुलाई को मप्र के धार की रहने वाली मीनाक्षी से हुई थी। 28 जुलाई को मीनाक्षा की मुंहबोला भाई गजेंद्र उसे लेने आया। गजेंद्र, महेंद्र और मीनाक्षी कार से धार के लिए निकले। इसी बीच रतलाम के निकट महेंद्र के सामने मीनाक्षी का राज खुल गया। इसके बाद आरोपी ने महेंद्र को मारपीटकर बीच रास्ते उतार दिया। इससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया।  पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि महेंद्र और मीनाक्षी की शादी मैरिज ब्यूरो के जरिये महेश जोशी नामक किसी शख्स से कराई थी। इसके बदले में उसने महेंद्र से 50 हजार रुपए का चेक लिया था। पड़ताल में सामने आया कि मीनाक्षी की यह पहली नहीं, 8वीं शादी थी। वो इसी तरह लोगों को फंसाकर धोखा दे रही थी। आगे पढ़िए इसी कहानी के बारे में...

37

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मीनाक्षी और उसके मुंहबोले भाई को उम्मीद नहीं थी कि महेंद्र भी उसके साथ हो लेगा। रतलाम में सैलाना बायपास पर महेंद्र को मीनाक्षी और गजेंद्र पर कुछ शक हुआ। बात-बात में जब राज़ खुला, तो महेंद्र को गहरा सदमा लगा। जब उसे मारपीट के बाद कार से नीचे उतारा गया, तो उसने सुसाइड कर लिया। आगे पढ़ें लॉकडाउन में यूं आत्मनिर्भर हो गई तीन दुल्हनें, 4 महीने में बदल दिए 9 पति...साले फंसाते थे 'जीजा'

47

भोपाल, मध्य प्रदेश. लॉकडाउन में काम-धंधे से परेशान एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी मुंहबोली बहनों के जरिये आत्मनिर्भर होने का शॉकिंग तरीका खोजा। वो ऐसे लोगों को खोजता, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। शादी के बाद लुटेरी दुल्हनें बहाने से ससुराल से रफूचक्कर हो जातीं। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ीं तीन दुल्हनों और 4 दलालों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। ये लुटेरी दुल्हनें 4 महीने में 9 शादियां कर चुकी थीं। शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी कामता प्रसाद की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। दुल्हन ने इन्हें भी ठगा था। (चित्र में एक अन्य दूल्हे जगदीश मीणा के साथ लुटेरी दुल्हन पूजा और सरगना दिनेश) 

आगे पढ़िए दुल्हन के दूसरे नंबर के पति को तीसरी सास ने किया कॉल..तो बहू के बारे में सुनकर पैरों तले से सरक गई जमीन

57

चतरा, झारखंड. पढ़ी-लिखी एक युवती पर आरोप लगा था कि उसने धोखाधड़ी करके तीन शादियां कीं। चतरा के इटखोरी की रहने वाली इस युवती के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसने मैरिज कराने वाली एक चर्चित वेबसाइट के जरिये युवकों से रिश्ता जोड़ा और फिर उन्हें ठगा। युवती ने तीसरी शादी पुणे के रहने वाले सुमित दशरथ पवार से की। लेकिन यहां दुल्हन के मोबाइल ने उसका पिछला रिकॉर्ड खोल दिया। सुमित कैलिफोर्निया में रहता है। युवती शादी करके उसके साथ चली गई थी। युवती के खिलाफ दूसरा मामला गुजरात के राजकोट में दर्ज कराया गया है। युवती पर आरोप है कि उसने पहली शादी रांची के एक होटल में गिरिडीह के रहने वाले युवक से 2015 में की थी। वहीं, दूसरी शादी राजकोट के अमित मोदी से कर ली। लेकिन तीसरी शादी के बाद सास ने उसके मोबाइल में दूसरी शादी की तस्वीरें देख लीं। आगे पढ़िए लुटेरी दुल्हनें और भी हैं...

67

फाजिल्का, पंजाब. इस लुटेरी दुल्हन का नाम है निशा रानी। इसने फाजिल्का के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी जतिंदर कुमार से 5 जून को शादी की थी। इसके बाद 80 हजार रुपए और 10 लाख का सोना लेकर ऐसी मायके गई कि फिर नहीं लौटी।  निशा पहले भी कइयों को इसी तरह ठग चुकी है। उसने 2017 में जलालाबाद के गांव सिद्धूवाला के एक फौजी सुरजीत से शादी की थी। यहां वो 2.5 लाख रुपए ठगकर रफूचक्कर हो गई थी। इसके बाद फलियांवाला के एक युवक से शादी की। हालांकि अब यह लुटेरी दुल्हन पुलिस के चंगुल में है। आगे पढ़िए और भी हैं कई लुटेरी दुल्हनें..

77

यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलौरा गांव में सामने आया था। यहां रहने वाले 24 वर्षीय माखन धाकड़ी की शादी होने जा रही थी। इस बीच उसके हाथ में दुल्हन का मोबाइल आ गया। यूं ही उसने मोबाइल देखा, तो उसमें एक वीडियो ऐसा दिखा कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वो वीडियो उसकी दुल्हन की पहले की शादी का था। उसमें कोई युवक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा था। हंगामा बड़ा, तो पुलिस को बुलाया गया। मालूम चला कि माखन जिससे शादी करने जा रहा था वो एक लुटेरी दुल्हन है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved