MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • ये है राजस्थान में पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड, जो मंत्री-विधायकों के साथ करता है डिनर, जीता है लग्जरी लाइफ

ये है राजस्थान में पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड, जो मंत्री-विधायकों के साथ करता है डिनर, जीता है लग्जरी लाइफ

जयपुर. सुरेश ढांका, उम्र करीब पैंतीस साल....। राजस्थान की पुलिस को इसकी तलाश है। दो दिन पहले जो सैकैंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में जी के पेपर लीक हुआ उसका यह मास्टर माइंड है। अभी फरार है। पुलिस अब इसके बारे में लगातार हर संभव तरीके से जानकारी जुटा रही है। सुरेश की तलाश में कई जिलों के स्पेशल ऑफिसर भी जुटे हुए हैं। हमने भी जब उसका सोशल मीडिया खंगाला तो पता चला कि कि दो बार सलाखों के पीछे जाकर लौट आने वाले इस शख्स के आखिर कितने तगड़े कनेक्शन हैं, राजनीति में इतने तगड़े और किसी के कनेक्शन हों तो शायद वह भी यही करे, जो इसने किया.....। 

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Dec 26 2022, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

 मनी लॉड्रिंग केस में जेल की हवा खा चुका है
सुरेश के साथ सिर्फ एक उपलब्धि जुड़ी है और वह है कि उसके पिता सरपंच हैं। वह जालोर जिले के सांचोर इलाके में स्थित एक गांव का रहने वाला है। एक बार मनी लॉड्रिंग और और एक बार फ्रॉड के एक अन्य केस में हवालात और जेल की हवा खा चुका है।
 

25

करोड़ों रुपए सैलरी बांट रहा है ये नकलची
जेल जाने वाले इस सुरेश की इतनी तगड़ी सैटिंग है कि जयपुर जैसे महानगर में प्राइम लोकेशन में करोडों रुपयों का कोचिंग खोल लिया और हर साल करोड़ों रुपयों की पगार बाट रहा है। लेकिन अब वे बच्चे और शिक्षक परेशान हैं जो उसकी दो कोचिंग में पढ़ते और पढ़ाते हैं।
 

35

15 लाख लोग हैं उसके फॉलोअर
 सुरेश के जयपुर में तीन ऑफिस हैं। जोधपुर और जालोर में भी ऑफिस सामने आए हैं। एप्पल का फोन, वॉच, लैपटॉप, तीन लग्जरी गाड़ियां और सब कुछ लग्जरी.... यही उसकी लाइफ स्टाइल है। इसी कारण सोशल मीडिया पर उसके पंद्रह लाख फॉलोअर हैं।

45

नेताओं के साथ कर चुका है डिनर
नकल कराने वाले इस मास्टरमाइंड  सुरेश ढांका के राजनीति में भी तगड़े कनेक्शन हैं। वह कांग्रेस और रालोपा पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ डिनर टेबिल शेयर की है। नेताओं में अच्छी पैंठ है। उसके मंत्री से लेकर विधायकों के साथ तस्वीरें हैं।

55


आज ये सब हो रहा है राजस्थान में, नकल के इस केस के बाद 
अब बात आज की करें....। राजस्थान के कई शहरों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन है। जपपुर में बीजेपी, रालोपा और बेरोजगार संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस केस में अब तक 55 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। यह संख्या करीब सौ तक पहुंच सकती है। सभी 55 लोगों को रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ जारी है। उनमें से करीब सत्तर फीसदी अभ्यर्थियों के परिवार वाले सरकारी नौकरियों में हैं। अधिकतर के परिवार का कोई सदस्य शिक्षक है।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Recommended image2
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात
Recommended image3
Rajasthan Budget 2026 में युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान, सरकार देगी 10 लाख रुपए, जानिए कैसे?
Recommended image4
Rajasthan Budget 2026 : सरकारी नौकरी से लेकर AI तक, राजस्थान बजट के 10 बड़े ऐलान
Recommended image5
राजस्थान में कैसे काल बन गया वो खूनी स्पॉट, 6 जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved