MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • धमाके में उड़ गए दोनों हाथ, कलाई से निकली रह गई एक हड्डी, उसी से दिया Exam और बन गई डॉक्टर

धमाके में उड़ गए दोनों हाथ, कलाई से निकली रह गई एक हड्डी, उसी से दिया Exam और बन गई डॉक्टर

बीकानेर (राजस्थान). कहते हैं जज्बा और जुनून हो तो इंसान किसी भी परिस्थिति में कामयाबी हासिल कर ही लेता है। ऐसी प्रेरणादायक कहानी राजस्थान की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ.  मालविका अय्यर की। जब मालविका 13 साल की थी तो एक ग्रेनेड ब्लास्ट में उन्होंने अपने दोनों हाथों के अगले हिस्से गंवा दिए थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आज उनके हौसले और कामयाबी की चर्चा हर कोई कर रहा है। बता दें, मंगलवार को उनका जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर उस स्पीच को शेयर किया है जिसे उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दिया था।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 20 2020, 07:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
ट्विटर पर शेयर करते हुए मालविका ने लिखा- जब मैंने अपने दोनों खो दिया, उस दौरान सर्जरी करते हुए डॉक्टर ने एक गलती कर दी थी। स्टीचिंग करते समय एक हाथ की हड्डी बाहर ही निकली रह गई। अब हाथ का वो हिस्सा अगर कहीं छू जाता तो मुझे काफी दर्द होता। लेकिन मैंने जिंदगी में सकारात्मक पहलू को देखा और इसी हड्डी को अंगुली के तौर पर इस्तेमाल किया।। इसी हाथ से मैंने अपनी पूरी पीएचडी थीसिस टाइप की। उन्होंने लिखा-मैंने छोटी-छोटी चीजों में बड़ी-बड़ी खुशी को देखना शुरू किया। देखते ही देखते मेरी जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो गया और मैं तनाव में ना रहकर खुश रहने लगी। इसी तरह आपकी लाइफ में अगर कोई परेशानी आती हो तो आप उदास ना हों, बल्लि उसी में अपनी कामयाबी को तलाशते रहें। जैसे मैंने अपनी जिंदगी में किया है। मालविका अय्यर को उनके इस ट्वीट पर हजारों लाइक और कमेंट्स मिले हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप एक अविश्वसनीय व्यक्तित्व हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
मोटिवेशनल स्पीकर मालविका का जन्म तो तमिलनाडु में हुआ है लेकिन उनका बचपन राजस्थान के बीकानेर में बीता है। उनके पिता वॉटर वर्क्स डिपार्टमेंट में काम करते थे और उनकी जॉब में ट्रांसफर होता रहता था। इसलिए वह राजस्थान में रहने लगीं।
37
मालविका ने एक इंटव्यू में बताया था, मैं बचपन में बहुत शरारती थी, लेकिन एक हादसे ने मेरी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। साल 2002 में जब वह 13 साल की थी, उस दौरान उन्हें खेलते समय एक एक ग्रेनेड मिला, जिसे वह अपने साथ लेकर आ गईं। उन्होंने बताया था कि जब वो घर में कुछ फोड़ रहीं थी उस दौरान उनको एक हथौड़ी की जरूरत थी। जब उनको कुछ नहीं दिखा तो उन्होंने ग्रेनेड से किसी वस्तू को फोड़ने लगी। कुछ देर बाद वह फट गया और उनके दोनों हाथ खराब हो गए।
47
उन्होंने बताया, कई दिनों तक उनका इलाज चला, इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बिना हाथों के ही पढ़ाई का जज्बा कायम रखा। इसके चलते उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद पीएचडी पूरी की और अब वह मालविका से डॉ. मालविका हो गईं। आज आलम यह है कि उनको लोग मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए बुलाते हैं।
57
मालविका दिव्यांगों के लिए काम करने के अलावा सामाजिक सरोकारों में भी रूचि रखती हैं। इसके लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से आमंत्रण भी मिला था। उनको आगे बढ़ना था, इसलिए उन्होंने लिखने के लिए एक असिस्टेंट की मदद भी ली।
67
मालविका को 8 मार्च 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।
77
ये डिसएबिलिटी एक्टीविस्ट और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल शेपर हैं। कई विदेशी संस्थाओं से उन्हें अपने यहां मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए बुलाया जाता है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब
Recommended image2
Rajasthan News: राजस्थान में 215 मेडिकल स्टोर पर गिरी गाज, दो महीने से दवा वितरण में लापरवाही का आरोप
Recommended image3
जर्जर स्कूल और तबेले में पढ़ रहे बच्चे... सियासी बवाल के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Recommended image4
23 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में भारी बरसात, MP समेत 7 राज्यों का हाल
Recommended image5
Weather Forecast 22 August 2026: दिल्ली से यूपी-मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर, इन 4 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved