MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • क्राइम सीरियल देखकर चढ़ी खूंखार बनने की सनक, 15 साल की उम्र में किया था रेप

क्राइम सीरियल देखकर चढ़ी खूंखार बनने की सनक, 15 साल की उम्र में किया था रेप

पाली, राजस्थान. अपराध की दुनिया (World of crime) का बेताज़ बादशाह बनने की सनक ने इस शख्स को एक ऐसा अपराधी बना दिया, जिसका अंत निश्चय ही बुरा होगा। जैतारण इलाके में 2 अक्टूबर को भारत भूषण नामक एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर प्रदीप राव लूटपाट और रेप जैसी घटनाओं में भी पीछे नहीं है। 7 अक्टूबर को ही इसने अपने ही दोस्त के बड़े भाई पर पिस्टल अड़ाकर बाइक लूट ली थी। इस अपराधी को उसके किए के अंजाम तक पहुंचाने पुलिस लगातार पीछे पड़ी हुई है। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई है। इस 30 वर्षीय अपराधी ने 15 साल में कई अपराध किए। टीवी सीरियल देखकर अपराध करने की तौर-तरीके अपनाने वाला यह अपराधी ड्रग्स की तस्करी (Smuggling of drugs) में भी लिप्त है। घूमने-फिरने के शौकीन हिस्ट्रीशीटर ने 15 साल की उम्र में अपनी रिश्तेदार के साथ रेप किया था। पढ़िए आगे की कहानी...

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 09 2020, 01:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

यह हिस्ट्रीशीटर सोजत इलाके की दो लड़कियों को भागकर ले गया था। फिर उनके साथ रेप किया था। इस पर चोरी का भी इल्जाम है। जैतारण के बिकरलाई गांव का रहने वाला आरोपी 20 साल पहले चांवडिया गांव में शिफ्ट हो गया था। इसके पिता टेंट का काम करते थे। 2005 में आरोपी ने 15 साल की उम्र में अपनी एक रिश्तेदार से रेप किया था। इसके बाद पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था। 2012 में आरोपी का एक कांस्टेबल को गोली मारने के आरोप में पकड़ा गया था। 6-7 महीने बाद जेल से छूटने के बाद आरोपी ड्रग्स सप्लाई से जुड़ गया। इसके बाद उसे फिर जेल भेजा गया था। दिसंबर 2019 वो जेल से छूटकर आया और फिर अपराध करने लगा। आगे पढ़ें-छत्तीसगढ़ में गैंग रेप के बाद पीड़िता ने की सुसाइड, दुखी होकर जब पिता ने मरने की कोशिश की, तब जागी पुलिस

27

कोंडागांव, छत्तीसगढ़. जिले के केशकाल के ओड़ागांव में एक युवती के साथ गैंग रेप (gang rape) की घटना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना तीन महीने पहले हुई थी। लेकिन पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। लिहाजा पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था। इससे दुखी होकर पिता ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। तब कहीं जाकर पुलिस सक्रिय हुई। इस घटना के बारे में मृतका का सहेली ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़िता के साथ 7 लोगों ने गैंग रेप किया था। बुधवार को इस मामले की जांच करने पुलिस ने मृतका की लाश को कब्र से निकलवाया। अपनी किरकिरी होते देख पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी अमित पटेल ने बताया कि पीएम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि मृतका के पिता ने 4 अक्टूबर को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़िता की सहेली ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले वो और मृतका कानागांव में आयोजित एक शादी में गई थी। इसी दौरान देर रात फूंडेर गांव के 7 युवक उसकी सहेली को उठा ले गए थे। उन्होंने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया था। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

37

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

47

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

57

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश. शहर में एक रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। लेकिन लड़की चुप नहीं बैठी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे अकेला पाकर भाई ने उसके साथ रेप किया। इस बारे में उसने मां को बताया था, लेकिन उन्होंने उल्टे ही उसे डांटा और चुप करा दिया। पीड़िता मां से छुपकर कोतवाली पहुंची थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

67

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

77

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved