MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • गांव की मुखिया को लगा प्रेम रोग, अब न ससुराल की रहीं और न मायके कीं, पढ़िए 2 बच्चों की मां की गजब कहानी

गांव की मुखिया को लगा प्रेम रोग, अब न ससुराल की रहीं और न मायके कीं, पढ़िए 2 बच्चों की मां की गजब कहानी

बाड़मेर, राजस्थान. पांच दिनों तक मायके और ससुराल के लिए सिरदर्द बनीं समदड़ी पंचायत की मुखिया पिंकी चौधरी आखिरकार रविवार को अपने मायके के गांव लौट आईं। वे अचानक ससुराल से गायब हो गई थीं। 2 बच्चों की मां पिंकी चौधरी गांव तो लौटीं, लेकिन अपने ससुराल या मायके नहीं गईं। बल्कि मायके के गांव में रहने वाले अपने प्रेमी सोहनलाल चौधरी के साथ रहने लगी हैं। पिंकी चौधरी प्रेमी के साथ ही घर से फरार हुई थीं। शुक्रवार को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुखिया के गायब होने से हड़कंप मच गया था। गांव लौटने पर मुखिया ने ऐलान किया कि वे न ससुराल जाएंगी और न मायके। वे लिव इन रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कहा जा रहा था कि पिंकी चौधरी ने अशोक से शादी कर ली है। मुखिया ने वीडियो को गलत बताया। उन्होंने शादी से इनकार किया। मुखिया ने कहा कि अब वे अपनी बात कोर्ट में रखेंगी। पढ़िए मुखिया की पूरी प्रेम कहानी...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 25 2020, 02:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पिंकी चौधरी दो बच्चों की मां हैं। वे ससुराल से पीकर जाने का कहकर निकली थीं। लेकिन जब वे मायके नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। तब समदड़ी थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

211

समदड़ी थानाधिकारी मीठराम चौधरी ने बताया कि पिंकी अपनी मर्जी से घर से गायब हुई थीं। उनके साथ बेटा भी था।

311

पिंकी चौधरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि जब तक उनका तलाक नहीं होता, वे अपने प्रेमी अशोक चौधरी के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी।

411

उल्लेखनीय है कि पिंकी चौधरी 5 साल पहले गांव की प्रधान चुनी गई थीं। अभी समिति के चुनाव स्थगित होने से नया प्रधान नहीं चुना गया है। इसलिए वे ही प्रधान हैं।

511

पिंकी चौधरी ने गुमशुदगी रिपोर्ट में उनके बारे में लिखवाई गईं बातों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके ससुर के ऊपर दबाव था। इसी वजह से उनके पिता ने रिपोर्ट में कई मनगढ़ंत बातें लिखवाई थीं।

611

गायब होने के बाद पिंकी ने बाड़मेर पुलिस एसपी को एक मेल किया था। इसमें उन्होंने अपने ससुर और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

711

पिंकी ने मीडिया को बताया कि घर से जाने के बाद वे जोधपुर में रहीं। उनका बेटा साथ था।
 

811

बता दें कि पिंकी चौधरी का मायका समदड़ी से सिर्फ 15 किमी दूर है। वे 7 साल के बेटे को लेकर मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थीं।

911

पिंकी के ससुर भाजपा नेता हैं। समदड़ी सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने पिंकी को चुनाव लड़वाया था।

1011

हालांकि पिंकी चौधरी के गायब होने के बाद से ही उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा शुरू हो गई थी।

1111

पिंकी चौधरी के लौटने के बाद बात साफ हो गई कि पिंकी चौधरी प्रेम में ही घर से भागी थीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved