MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • एक दुल्हनिया ऐसी भी: जिसने नहीं पहना शादी का लाल जोड़ा, दुल्हन की जगह बन गई दूल्हा..देखते रह गए लोग

एक दुल्हनिया ऐसी भी: जिसने नहीं पहना शादी का लाल जोड़ा, दुल्हन की जगह बन गई दूल्हा..देखते रह गए लोग

सीकर (राजस्थान). दुल्हन नाम सुनते ही मन में ख्याल आ जाता है कि वह लाल जोड़े में होगी। चेहरा घूंघट से ढका होगा और हाथों में मेहंदी होगी। लेकिन राजस्थान के सीकर जिले में एक ऐसी हटके दुल्हनियां देखने को मिली जिसने सारी पुरानी मान्यताओं को दर किनार कर दिया। वह कहने को तो दुल्हन थी, लेकिन कोई पहली बार देखता तो यही कहता कि यही दूल्हे राजा हैं। क्योंकि वह दूल्हे की तरह सूट-बूट पहने हुई थी। इतना ही नहीं सेहरा भी बंधा हुआ था। वह खुद घोड़ी पर सवार होकर अपनी बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंची। दुल्हन ने खुद ही बनाकर तैयार की थी शादी की शेरवानी...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 07 2021, 01:55 PM IST| Updated : Dec 07 2021, 03:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दरअसल, यह अनोखी शादी पिछले हफ्ते सीकर शहर में हुई। जहां दुल्हन कृतिका सैनी  घोड़ी पर बैठकर दूल्हे की तरह मंडप में  ग्रैंड एंट्री मारी। जिसने भी दु्ल्हन का यह अंदाज देखा वह देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज और वीडियो जमकर वारयल हो रहे हैं। जिसे अब लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

25

बता दें कि दुल्हन के पिता महावीर सैनी चाहते थे कि उनकी बेटी अपनी शादी में घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक आए। जिसे देख लोग लोग दुल्हन नहीं, बल्कि दूल्हा कहें। क्योंकि उनका मानना है कि जब मेरी बेटियां बेटों की तरह घर संभाल रही हैं तो वो बेटी की शादी भी बेटे की तरह करेंगे। इसलिए कृतिका ने पिता की इच्छा के लिए दू्ल्हे वाला गेटअप रखा हुआ था।

35

इस शादी की सबसे बड़ी खासियत यहै है कि दुल्हन ने जो शेरवानी भी पहनी थी। इस शेरवानी को खुद कृतिका ने अपने हाथ से बनाया है। कृतिका ने जयपुर से फैशन डिंजाइनिंग का कोर्स किया है उन्होंने। स्काउट में भी करीब 7 साल तक सेवा दी है। राज्य और जिला स्तर पर उनके नाम कई पुरस्कार हैं। वहीं  दूल्हा मनीष एक प्राइवेट बैंक में अकाउंटेंट है। दूल्हे ने भी सिर्फ एक रुपए शगुन के तौर पर लेकर सगाई की थी। उसने दहेज लेने से इंकार कर दिया था।

45

दुल्हन के पिता महावीर सैनी का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को बेटों की तरह से पाला है। वह मूल रूप से सीकर जिले के रानोली गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार हलवाई का काम करता है। महीवीर सैनी की चार बेटी और दो बेटे हैं। कृतिका सबसे छोटी बेटी है, बाकी सबकी शादी हो चुकी है। दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। कृतिका ही इस समय बेटों की तरह घर को संभाल रही थी।
 

55

बता दें कि दुल्हन का घोड़ी पर बैठकर अपनी बारात लगाना यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी खबर सामने आती रही हैं। जहां परिवार ने घोड़ी पर चढ़ने की बेटी की न सिर्फ ख्वाहिश पूरी की है बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया है कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं।बेटा और बेटी में कोई अंतर भी नहीं। जितना अधिकार समाज में बेटों को है उतना ही अधिकार बेटियों को भी दिया जाए। तस्वीर में दिखाई दे रही यह दुल्हन मध्य प्रदेश के सतना की है, जो इसी साल अपनी शादी में घोड़ी चढ़कर मंडप के लिए निकली थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved