MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • महिला हाथ जोड़कर मदद मांग रही थी, लेकिन लोग खड़े-खड़े किडनैपिंग देखते रहे

महिला हाथ जोड़कर मदद मांग रही थी, लेकिन लोग खड़े-खड़े किडनैपिंग देखते रहे

भरतपुर, राजस्थान. अपने पति और जेठानी के बीच रिश्ते की भनक लगने पर ससुराल छोड़कर मायके रह रही महिला के अपहरण की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना रविवार को बाड़ी कस्बे में हुई। महिला एक निजी नर्सिंग होम में काम करती है। वो अपनी ड्यूटी के लिए निकली थी, तभी जीप से वहां पहुंचे ससुरालपक्ष के दो लोग उसे जबरन उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान महिला गिड़गिड़ाती रही। लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन सब तमाशा देखते रहे। बाद में एक व्यक्ति ने साहस दिखाया और आरोपियों का विरोध किया। इसके बाद आरोपी महिला को छोड़कर भाग गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में 5 घंटे की देरी से एफआईआर दर्ज की। कारण, उस वक्त एसपी मीटिंग ले रहे थे। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। पीड़ित महिला का नाम भूरी पुत्री भवूती गुर्जर है। यह गुर्जर कॉलोनी, सैंपऊ रोड में रहती है। भूरी की शादी 12 साल पहले जगनेर कस्बे के गांव रछुआ के रहने वाले साहब सिंह के साथ हुई थी। महिला पिछले 6 साल से अपने पिता के दिए प्लॉट में मकान बनाकर रह रही है। उसके तीन बच्चे हैं।  आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 19 2020, 10:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

महिला ने 5 लोगों पर अपहरण की कोशिश का केस दर्ज कराया है। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को अपने साथ थाने लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने नंदोई और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

28

घटना के समय एसपी केसर सिंह शेखावट रक्तदान शिविर में शामिल होने बाड़ी आए हुए थे। इसके बाद वे पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। इसके चलते मामला दर्ज करने में देरी हुई। आगे पढ़ें एक अन्य शॉकिंग क्राइम...

38

बीकानेर, राजस्थान. देशनोक में 13 साल के बच्चे का किडनैप करके 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले गांव के ही बदमाश को पुलिस ने 2 घंटे के अंदर दबोच लिया। बिना मेहनत के करोड़पति बनने का सपना देख रहे आरोपी ने किडनैपिंग को अंजाम दिया था। हालांकि बाद में वो 5 लाख की फिरौती पर उतर आया था। लेकिन इससे पहले कि वो पैसे ले पाता, पुलिस ने पकड़ लिया। बच्चे का अपहरण घर के बाहर खेलते समय किया गया था। पुलिस के अनुसार, वार्ड-13 निवासी अशोक मूंधड़ा के 9वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे राम का बुधवार शाम गांव के ही युवक भूपेश चारण ने किडनैप कर लिया था। आरोपी उसे किसी का पता पूछने के बहाने अपने साथ बाइक पर ले गया था। इसके बाद उसने बच्चे की मां को फिरौती के लिए कॉल किया था। राम के पिता 5 लाख रुपए लेकर आरोपी के बताए ठिकाने पर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने फिरौती के लिए बच्चे के परिजनों को 5 बार फोन किया। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली थी। हालांकि आरोपी ने कई बार फिरौती मंगाने के ठिकाने बदले, लेकिन वो पुलिस से बच नहीं सका। आगे पढ़ें-मालिक की बहन से हुआ 'कल्लू' को प्यार, प्रेमिका का मासूम भांजा बेवजह इनके चक्कर में फंस गया

48

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. प्रेम में असफल एक प्रेमी ने गुस्से में लड़की के मासूम भतीजे का किडनैप कर लिया। वो उसे ट्रेन से ग्वालियर में रहने वाली अपनी बहन के घर भागने की तैयारी में था, लेकिन स्टेशन पर पुलिस ने दबोच लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, राजा समुंदे अपनी मां, पत्नी, दो साल के बेटे आर्यन के साथ बापू उप नगर में रहते हैं। साथ में उनकी बहन भी रहती है। उनके मकान में ग्वालियर निवासी कल्लू किराये से रहता था। वो राजा की बहन को पसंद करने लगा था। इसका पता जब परिजनों को लगा, तो उन्होंने कल्लू को मकान से निकाल दिया। इसका बदला लेने उसने राजा के बेटे आर्यन का अपहरण कर लिया। वो रोज की तरह रविवार की शाम करीब 5 बजे आर्यन को अपने साथ घुमाने ले गया और फिर नहीं लौटा। तोरवा टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि कल्लू ग्वालियर में रहने वाली अपनी बहन के लगातार संपर्क में है। इसके बाद एक टीम ग्वालियर रवाना की गई। वहीं, जीआरपी को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। इसी बीच सूचना मिली कि कल्लू उसलापुर स्टेशन पर बच्चे को लेकर घूम रहा है। इसे वो अपने बड़े भाई का बेटा बता रहा था। चूंकि उस वक्त मध्य प्रदेश को जाने वाली कोई ट्रेन नहीं थी, इसलिए उस पर संदेश गहराया। हालांकि वो वहां से निकल गया। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

58

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर से पेंड्रारोड तक सभी स्टेशनों को अलर्ट किया गया था। सोमवार रात आरोपी पेंड्रारोड पर बच्चे को पीठ पर लादे घूमता मिला। वो अमरकंटक ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसे पकड़ लिया गया। आगे पढ़ें-बहन को मोबाइल पर मिला भाई का हैरान करने वाला फोटो, देखकर उसके होश उड़ गए

68

भिवानी, हरियाणा. यहां के भवानीखेड़ा स्थित जाटान में रहने वाले 17 वर्षीय युवक के किडनैप का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे युवक की बहन के मोबाइल पर फोटो आया। इसमें युवक का मुंह बंधा हुआ था। वो रो रहा था। इसके बाद 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए 5 घंटे के अंदर किडनैपिंग की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। युवक आईपीएल क्रिकेट में 50 हजार रुपए का सट्टा हार गया था। इसके बाद उसने यह साजिश रची थी। एसपी सुमेर सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने टीमें गठित कीं और तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस मोबाइल पर आ रहे मैसेज का भी जवाब दिलाती रही। इसके बाद पुलिस ने युवक के पिता धर्मवीर के मकान से कुछ किमी दूर कपास के खेत से युवक को पकड़ लिया। नाबालिग ने बताया कि वो खेतीबाड़ी नहीं करना चाहता था। वो इन पैसों से शहर में दुकान खोलना चाहता था। आगे पढ़ें-'उड़ता पंजाब' ढाबे से बिजनेसमैन के लड़के का किडनैप, लेकिन फिर उसे बस में बैठाकर रफूचक्कर हुए बदमाश

78

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़. भिलाई के ग्रीनवैली निवासी बिजनेसमैन बलजीत सिंह सेठिया का किडनैप हुआ 16 वर्षीय बेटा गुरप्रीत महाराष्ट्र के नागपुर जिले से बरामद हो गया है। पुलिस की घेराबंदी से घबराए बदमाश उसे बस में बैठाकर भाग निकले। बदमाशों ने लड़के को छोड़ने के एवज में 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। लेकिन पुलिस को अंदेशा गया था कि यह किडनैपिंग किसी करीबी ने कराई है। इसमें प्रोफेशनल बदमाशों का हाथ नहीं है। गुरप्रीत को शनिवार रात कार सवार तीन बदमाश उठा ले गए थे। घटना रात करीब 9 बजे दुर्ग-नागपुर हाईवे स्थित उड़ता पंजाब ढाबे पर हुई थी। बदमाशों ने 20 मिनट बाद 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद पाया कि इस किडनैपिंग में किसी करीब का हाथ है। जब पुलिस का दबाव बढ़ा, तो बदमाश गुरप्रीत को नागपुर के साकोली क्षेत्र में एक बस में बैठाकर भाग निकले। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

88

घटना की सूचना कारोबारी और उनकी पत्नी पत्नी ने स्मृति नगर पुलिस को दी थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि आरोपियों ने पहले ढाबे पर खाना खाया। फिर चिल्ली पनीर पैक कराया। उन्होंने बातचीत के बहाने गुरप्रीत को अपने करीब बुलाया और फिर कार में बैठाकर ले गए थे।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved