MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • शोएब मलिक से पहले इन लड़कों संग थी सानिया मिर्जा के अफेयर की खबर, एक तो बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं

शोएब मलिक से पहले इन लड़कों संग थी सानिया मिर्जा के अफेयर की खबर, एक तो बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टेनिस खिलाड़ी होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर से प्यार करना, 2 मुल्कों के बीच तनावपूर्ण माहौल होने के बाद शादी करना और अब दोनों का तलाक होना... सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) अपने अफेयर से लेकर शादी और अब तालाब तक लेकर चर्चा में रहे हैं। इन दिनों दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। यहां तक कि पाकिस्तानी जियो न्यूज ने तो यह दावा भी किया है कि कानूनी मामलों को हल करने के बाद दोनों अधिकारिक रूप से तलाक की घोषणा भी करने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ कैसी थी? उनका नाम किन लोगों के साथ जुड़ा था और यहां तक कि एक शख्स तो उनकी सगाई भी हो चुकी थी...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Nov 13 2022, 10:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सोहराब मिर्जा
शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा और उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा की सगाई हो चुकी थी। हालांकि, ये रिश्ता सगाई के कुछ दिनों बाद ही टूट गया और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। बताया जाता है कि सानिया और सोहराब का परिवार तीन पीढ़ियों से एक-दूसरे के दोस्त थे। ऐसे में दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से बहुत खुश थे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।

26

शाहिद कपूर
एक समय सानिया मिर्जा और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के अफेयर की चर्चा भी जोरों पर थी। करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में सानिया और शाहिद के साथ आने के बाद अफवाहें थीं कि वह और शाहिद डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की अटकलों की पुष्टि नहीं की।

36

महेश भूपति 
शोएब मलिक से शादी से पहले सानिया मिर्जा का नाम टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महेश भूपति के अपने पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। ऐसे में वह सानिया के करीब आए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

46

नवदीप पल्लापोलू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोएब मलिक के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले साउथ इंडियन एक्टर नवदीप पल्लापोलू और सानिया के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चाएं थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी रिश्ते के दावों को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। नवदीप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोस्त हैं और साथ में घूमते हैं और जिम जाते हैं। 

56

युवराज सिंह 
एक समय ऐसा था जब सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबर भी जोरों पर थी। दोनों को कई बार पार्टी करते भी साथ देखा गया। लेकिन इस पर तब विराम लग गया, जब उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। युवराज सिंह और सानिया मिर्जा आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं।

66

शोएब मलिक
इन सबके बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल, 2010 को हैदराबाद में हुई थी। इसके बाद दोनों का वलीमा समारोह पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ। दोनों साल 2018 में पेरेंट्स बनें। उनके बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है।

और पढ़ें: शोएब मलिक और आयशा उमर की नजदीकियों वाली तस्वीरें हो रही Viral,सानिया के लिए लोग बोलें-ये तो होना ही था

मॉडल के चक्कर में हुआ सानिया मिर्जा और शोएब का तलाक! दोस्त ने किया दंग करने वाला दावा

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
सानिया मिर्ज़ा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
42 वर्षीय जूनियर से इश्क लड़ा बैठी 52 साल की महिला अफसर, फिल्म जुदाई की तरह है यह कहानी
Recommended image2
Hindu Wedding Rituals: दूल्हा दुल्हन की मांग तीन बार क्यों भरता है, क्या आपको हैं इसके बारे में पता?
Recommended image3
शादी के 58 साल बाद बुजुर्ग कपल ने मांगा तलाक? जानें कोर्ट ने क्यों कर दिया इनकार
Recommended image4
Red Flags या Self-Love? अगर रिश्ते में ये दिखें बातें तो जरूर समझिए फर्क
Recommended image5
Joota Chupai Ceremony Video: रशियन दुल्हन की बहन का जूता चुराई में गजब डिमांड, जीजा ने 3 हाथी देने का किया वादा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved