MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • क्या शादी के बिना ही अपने पार्टनर संग रहते हैं आप? आज ही जान लें ये जरूरी कानून, नहीं तो हो सकती है परेशानी

क्या शादी के बिना ही अपने पार्टनर संग रहते हैं आप? आज ही जान लें ये जरूरी कानून, नहीं तो हो सकती है परेशानी

रिलेशनशिप डेस्क : हमारे समाज में आज भी प्यार करने वालों को बुरी नजर से देखा जाता है। खासकर वह लोग जो बिना शादी के एक साथ रहते हैं, यानी कि जो लोग लिव-इन रिलेशनशिप (live in relation) में हैं, उन्हें समाज बुरी नजर से देखता है और उनपर कई तरह की पाबंदियां भी लगाई जाती है। कई जगह उन्हें होटल रूम नहीं मिलते हैं, तो कई जगह उन्हें प्रॉपर्टी खरीदने या रेंट करने की अनुमति भी नहीं दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं 7 ऐसे कानून जो कपल्स (Rights for unmarried couple) को जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उनकी लाइफ को इजी बना सकते हैं और परेशानी से बचा सकते हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 04 2022, 10:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कहीं भी पार्टनर के साथ बैठ सकते हैं
अगर आप अविवाहित है और लोग आपको पार्क या किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठने नहीं देते है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोई कानून आपको अपने पार्टनर के साथ बैठने के लिए मना नहीं करता है। हालांकि, आईपीसी की धारा 294 में कहा गया है कि यदि सार्वजनिक रूप से कोई "अश्लील कार्य" किया जाता है तो आपको 3 महीने की सजा दी जा सकती है। लेकिन अगर आप एक साथ सैर कर रहे हैं या किसी जगह पर एक साथ बैठे हैं तो पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

27

बिना किसी डर के किसी होटल में ठहर सकते हैं
अक्सर ऐसा होता है कि भारत में जब कोई अविवाहित कपल होटल रूम में जाता है, तो उसे शक भरी नजरों से देखा जाता है और कई होटल वाले तो उन्हें रूम तक नहीं देते हैं। लेकिन अगर आप अविवाहित है, तो भी आप किसी भी होटल में एक साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं। कोई कानून नहीं है जो आपको प्रतिबंधित करता है।

37

आप कोई भी घर या पॉपर्टी ले सकते हैं
जब आप एक अविवाहित जोड़े के कोई अपार्टमेंट खरीदते है या किराए पर लेते हैं, तो कई बार लोग आपको ऐसा करने नहीं देते है। लेकिन बता दें कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो अविवाहित जोड़ों को कोई भी जगह लेने की इजाजत नहीं देता है।

47

पुलिस आपको हिरासत में नहीं ले सकती
अगर आप वैध आईडी वाले वयस्क हैं तो कोई भी पुलिस कर्मी आपको किसी भी इंसान के साथ शादी से पहले साथ रहने पर गिरफ्तार नहीं कर सकता है।

57

लिव-इन रिलेशन में महिलाओं को मिलती है सुरक्षा
यदि आप एक लिव-इन में है और आपका पार्टनर आपके साथ गलत बर्ताव करता है, तो घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के अनुसार, सुरक्षा प्राप्त करना आपका अधिकार है।

67

लिव-इन रिलेशन में बच्चा हुआ तो
अगर आप लिव-इन रिलेशन में रह रहे है और इस दौरान महिला किसी बच्चे को जन्म देती है, तो अमूमन लोग इसे बुरी नजर से देखते है और इसे नाजायजा कर कह देते हैं। लेकिन साक्ष्य अधिनियम की धारा 114 के मुताबिक, अगर आप सालों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे है, तो उस दौरान जन्मा हुआ बच्चा नाजायजा नहीं कहलाएगा।

77

यौन संबंध बनाने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं
पुलिस अविवाहित जोड़ों को निजी जगहों पर सहमति से यौन संबंध बनाने के लिए परेशान नहीं कर सकती है। भारत का संविधान अनुच्छेद 21 के तहत सभी को निजता का अधिकार प्रदान करता है। 

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: आखिर क्यों कभी-कभी रिश्ते से ब्रेक लेना है जरूरी, बेहतर हो सकता है पार्टनर के बीच प्यार

Valentine's Day 2022: अपने पार्टनर के वैलेंटाइन को बनाना है और भी स्पेशल, तो उन्हें गिफ्ट करें ये 10 चीजें

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकता है सोशल मीडिया, इस तरह मिटाएं अपने बीच की दीवार

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
Recommended image2
Promise Day Special: तेरे हर कदम पर मेरा साथ होगा...30 खास वादे पार्टनर से प्रॉमिस डे पर करें
Recommended image3
क्या है रस्म सप्तपदी का असली मतलब? पंडितजी ने दूल्हा-दुल्हन को सिंपल अंदाज में समझाया
Recommended image4
पति की ज्यादा कामेच्छा से परेशान महिला, ट्रेंड करने लगा प्रेमानंद महाराज का जवाब
Recommended image5
35 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी, 70 साल में पिता बने इस शख्स की कहानी हिला देगी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved