- Home
- Lifestyle
- Relationship
- किसी का प्यार 50 के पार चढ़ा परवान तो किसी ने 88 साल में की शादी, जानें दुनिया के 6 राजनेताओं की लव स्टोरी
किसी का प्यार 50 के पार चढ़ा परवान तो किसी ने 88 साल में की शादी, जानें दुनिया के 6 राजनेताओं की लव स्टोरी
रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। जब दिल मिल जाए और जीवन संग गुजारने का मन करें तो फिर ले लो सात फेरे। दुनिया के कई बड़े नेता हैं जिनका दिल 50 के पार जाकर धड़का। आलोचनाओं की परवाह किए बैगर इन्होंने ना सिर्फ अपने साथी का हाथ थामा, बल्कि जीवन की नई पारी भी शुरू की। इमरान खान से लेकर शशि थरूर तक इस लिस्ट में शुमार हैं। आइए नीचे की स्लाइड्स में जानते हैं दुनिया के 6 नेताओं के बारे में जिन्होंने उस उम्र में शादी की जिसमें लोग गृहस्थ जीवन से संन्यास लेने की सोचते हैं...

ज्यादा उम्र में शादी करने वालों की लिस्ट में यूं तो कई नाम हैं। लेकिन पहला नाम इमरान खान का आता है क्योंकि इन्होंने बुढ़ापे में एक नहीं बल्कि दो शादियां रचाई। 62 साल की उम्र में उन्होंने बीबीसी की पत्रकार रेहम खान के साथ निकाह किया। लेकिन यह शादी महज 10 महीने तक ही चल पाई। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम का दिल बुशरा मनेका के लिए धड़का। वो 65 साल की उम्र में उन्होंने 5 बच्चों की मां बुशरा के संग निकाह पढ़ी।

नेल्सन मंडेला को भला कौन नहीं जानता हैं। 27 सालों तक दक्षिम अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान नेता मंडेला ने जीवन के अंतिम सालों में शादी की। वो 1998 में अपने 80वें जन्मदिन पर राजनेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रेसीया मासेल से विवाह रचाया। हालांकि मंडेला की यह पहली शादी नहीं बल्कि तीसरी शादी थी। साल 2013 तक अपनी मौत के अंतिम घड़ी तक वो ग्रेसीया मासेल के साथ ही रहें।
यूपी- उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी की रंगमिजाजी के चर्चे खूब रहें। वो दुनिया के सबसे बुर्जुग नेता रहें जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में शादी की। साल 2014 में 88 साल की उम्र में उन्होंने 62 साल की उज्जवला शर्मा से शादी की। इसके पीछे वजह रोहित शेखर रहें। इन्होंने कोर्ट में इस शादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। वो खुद को एनडी तिवारी की संतान बताते थे। कोर्ट में प्रूफ होने के बाद उन्हें शेखर की मां से शादी करनी पड़ी।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 50 के पार जाकर दूसरी शादी रचाई। 59 साल की उम्र में उन्होंने पूर्व मॉडल मैलानिया क्लास से 2005 में शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का फासला 24 साल है। हालांकि जब ट्रंप ने शादी की थी वो राजनीति में कदम नहीं रखे थे। वो अमेरिका के जानेमाने बिजनेसमैन थे।
कांग्रेस नेता और फेमस वक्ता शशि थरूर का भी दिल 50 के पार सुनंदा पुष्कर के लिए धड़का। साल 2010 में 54 साल की उम्र में थरूर ने उसने शादी की। शादी के चार साल बाद सुनंदा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच शादी के तीन साल बाद अनबन शुरू हो गई थी।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी 67 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई। उनका दिल पत्रकार अमृता राय के लिए धड़का। कुछ सालों तक अपने रिश्ते को इन्होंने छिपाकर रखा। लेकिन इनका एक पर्सनल फोटो लीक होने के बाद पूरा मामला खुला। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
और पढ़ें:
इस मां ने अपनी बच्ची के साथ किया है ऐसा 'गंदा काम', शैतान की भी कांप उठेगी रूह
पति के ताने से परेशान पत्नी ने किया झाड़ू हड़ताल, फिर जो हुआ से देख मर्द हो जाएंगे सावधान!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.