MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Dussehra 2022: प्रभु श्रीराम के अलावा इन 4 योद्धाओं ने भी रावण को चटाई थी धूल, एक तो कांख में दबाए घूमता रहा

Dussehra 2022: प्रभु श्रीराम के अलावा इन 4 योद्धाओं ने भी रावण को चटाई थी धूल, एक तो कांख में दबाए घूमता रहा

Dussehra 2022: भारत समेत दुनियाभर में आज दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दशहरे को विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। वैसे, ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि रावण का युद्ध सिर्फ राम के साथ हुआ था, जिसमें उसे हार मिली थी। लेकिन सच्चाई ये है कि रावण भगवान श्रीराम से पहले भी कई योद्धाओं से पराजय झेल चुका था। आइए जानते हैं रावण को किन-किन लोगों से हार का सामना करना पड़ा।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 05 2022, 11:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

ब्रह्मा जी से वरदान पाकर रावण अत्यंत बलशाली और मायावी हो गया था। उसके 10 सिर और 20 भुजाएं थीं। उसने कई लोकों में अनेक राजाओं, ग्रहों, यक्षों, गंधर्वों को पराजित किया था। समस्‍त देव-दानव उससे भयभीत रहते थे। हालांकि, रावण को कई महायोद्धाओं से मुंह की खानी पड़ी थी। इनमें राम की सेना के प्रमुख सुग्रीव के भाई बालि भी शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

1- बालि ने दबाया था कांख में : 
रावण की पहली हार किष्किंधा के राजा और सुग्रीव के बड़े भाई बालि से हुई थी। बालि को वरदान मिला था कि उसके सामने जो भी युद्ध लड़ेगा, उसकी शक्तियां आधी हो जाएंगी। एक बार राजा बालि पूजा कर रहे थे तभी रावण युद्ध के लिए ललकारने लगा। बालि की पूजा में बार-बार विघ्न आ रहा था। इससे बालि को गुस्सा आ गया और उसने रावण को अपनी कांख (बाजू) में दबा लिया। रावण ने बालि की पकड़ से छूटने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं निकल पाया। पूजा खत्म होने तक बालि ने रावण को दबाए रखा। बाद में रावण ने क्षमा मांगी, तब उसे छोड़ा था। 

35

2- सहस्त्रबाहु से हारा रावण : 
सहस्त्रबाहु अर्जुन के पास 1 हजार भुजाएं थीं। एक बार सहस्त्रबाहु अपनी पत्नियों के साथ नर्मदा में अठखेलियां कर रहे थे। इसी दौरान उनकी एक पत्नी ने अपनी भुजाओं से नर्मदा का प्रवाह रोकने के लिए कहा। सहस्त्रबाहु ने ऐसा ही किया, जिससे नर्मदा जल इधर-उधर से बहने लगा। कुछ दूरी पर शिव आराधना में लगे रावण की पूजन सामग्री इससे बह गई। इसके बाद रावण सहस्त्रबाहु से युद्ध करने पहुंच गया। सहस्त्रबाहु की भुजाओं के तगड़े प्रहार से रावण अचेत होकर गिर पड़ा। बाद में रावण के दादा महर्षि पुलस्त्य के कहने पर सहस्त्रबाहु ने उसे छोड़ दिया।  

45

3- पाताल लोक के राजा बलि से हारा : 
रावण पाताल लोक पर कब्जा करना चाहता था। अपनी ताकत के घमंड में वह ये भूल गया कि पाताल लोक में किसी दूसरे लोक की शक्तियां नहीं चलतीं। रावण पाताल लोक पहुंचकर दैत्यराज बलि को युद्ध के लिए ललकारने लगा। उसी समय वहां बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने रावण को देखकर उसे पकड़ लिया। रावण ने जब उन पर अपनी शक्तियों का प्रयोग करना चाहा तो वो ऐसा नहीं कर पा रहा था। बच्चों ने रावण को ले जाकर घोड़ों के अस्तबल में बांध दिया। जब यह बात राजा बलि को पता चली तो तब उन्होंने रावण को बच्चों से छुड़वाया। 

55

4- भगवान शिव से भी मिली पराजय : 
रावण भगवान शंकर का बहुत बड़ा भक्त था। लेकिन अपनी ताकत के मद में चूर रावण उनसे भी युद्ध करने चला गया। रावण कैलाश पर्वत पर पहुंचकर भगवान शिव को युद्ध के लिए ललकारने लगा। तब भगवान ध्यान में लीन थे। भगवान शिव का ध्यान भंग करने के लिए रावण कैलाश पर्वत को ही उठाने लगा। तब शिवजी ने अपने पैर के अंगूठे से कैलाश पर्वत का भार इतना बढ़ा दिया कि कैलाश को वो हिला तक न सका। रावण के हाथ पर्वत के नीचे दब गए। बहुत कोशिश के बाद भी जब उसके हाथ नहीं निकले तो उसने शिव स्तुति करते हुए शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर दी। इससे भगवान शिव प्रसन्न हुए और उसे मुक्त कर दिया। 

ये भी देखें : 

Dussehra 2022: मरने से पहले रावण ने किसे दिया था उपदेश? जानें वो 3 बातें जो आपके लिए भी हैं काम की

Dussehra 2022: सभी को सीखनी चाहिए रावण की गलतियों से ये 5 बातें, लाइफ रहेगी टेंशन फ्री

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved