MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shankaracharya Jayanti 2022: आदि शंकराचार्य के 10 अनमोल विचार, जो आपको जीवन में लाते है सुख

Shankaracharya Jayanti 2022: आदि शंकराचार्य के 10 अनमोल विचार, जो आपको जीवन में लाते है सुख

रिलीजन डेस्क: आदि गुरु शंकराचार्य (Adi Shankarachary) की जयंती 6 मई दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। आदि शंकराचार्य का जन्म केरल के एक गांव में हुआ था। उनके माता-पिता भगवान शिव के परम भक्त थे, इसलिए उन्होंने उनका नाम अपने इष्ट देवता के नाम पर रखा। आदि शंकराचार्य एक साधारण बच्चे नहीं था, बल्कि एक दिव्य आत्मा थे। यह माना जाता है कि आदि शंकर भगवान शिव के मानव रूप में अवतार हैं। 16 से 32 साल तक उन्होंने वेदों के जीवनदायी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्राचीन भारत की यात्रा की। शंकराचार्य एक कवि भी थे। उन्होंने सौंदर्य लहरी, शिवानंद लहरी, निर्वाण शाल्कम, मनीषा पंचकम जैसे 72 भक्ति और ध्यानपूर्ण भजनों की रचना की।  उनके संदेश और उपदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। ऐसे में उनकी जयंती पर हम आपको बताते हैं, आदि शंकराचार्य के 10 अनमोल विचार...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 05 2022, 02:53 PM IST| Updated : May 05 2022, 02:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जिस प्रकार पत्थर, वृक्ष, भूसा, अनाज, चटाई, कपड़ा, घड़ा आदि जलने पर पृथ्वी में समा जाते हैं, उसी प्रकार शरीर और उसकी इंद्रियां,अग्नि में जलकर ज्ञानरूपी बन जाते हैं और सूर्य के प्रकाश में अंधकार की तरह ब्रह्म में लीन हो जाते हैं।

210

धन, लोगों, सम्बन्धियों और मित्रों, या यौवन पर अभिमान मत करो। पलक झपकते ही ये सब समय के साथ छीन लिया जाता है। इस मायावी संसार को त्याग कर परमात्मा को जानो और प्राप्त करो।

310

तीर्थ करने के लिए किसी स्थान पर जाने की जरूरत नहीं है। सबसे अच्छा और बड़ा तीर्थ आपका अपना मन है, जिसे विशेष रूप से शुद्ध किया गया हो।

410

आत्मा और परमात्मा एक ही हैं। हमें अज्ञानता के कारण ही ये दोनों अलग-अलग प्रतीत होते हैं।- आदि शंकराचार्य जयंती की शुभकामनाएं।

510

मोह से भरा हुआ इंसान एक सपने कि तरह हैं, यह तब तक ही सच लगता है जब तक वह अज्ञान की नींद में सो रहे होते है। जब उनकी नींद खुलती है तो इसकी कोई सत्ता नहीं रह जाती है।

610

जिस तरह एक प्रज्वलित दीपक के चमकने के लिए दूसरे दीपक की जरुरत नहीं होती है। उसी तरह आत्मा जो खुद ज्ञान स्वरूप है उसे किसी और ज्ञान कि आवश्यकता नहीं होती है, अपने खुद के ज्ञान के लिए।
आदि शंकराचार्य जयंती की शुभकामनाएं।

710

यह परम सत्य है की लोग आपको उसी समय तक याद करते है जब तक आपकी सांसें चलती हैं। इन सांसों के रुकते ही आपके करीबी रिश्तेदार, दोस्त और यहां तक की पत्नी भी दूर चली जाती है- आदि शंकराचार्य 

810

हमारी आत्मा एक राजा के समान होती है और हर व्यक्ति को यह ज्ञान होना चाहिए कि जो शरीर, इन्द्रियों, मन बुद्धि से बिल्कुल अलग होती है। आत्मा इन सबका साक्षी स्वरूप हैं।
 

910

सत्य की कोई भाषा नहीं होती। सत्य की बस इतनी ही परिभाषा है की जो सदा था, जो सदा है और जो सदा रहेगा। आदि शंकराचार्य जयंती की शुभकामनाएं।
 

1010

मंदिर वही पहुंचता है जो धन्यवाद देने जाता हैं, मांगने नहीं- आदि शंकराचार्य जयंती की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- Surdas Jayanti 2022: जन्म से अंधे थे सूरदास, लेकिन फिर भी उन्हें कहा जाता है हिंदी साहित्य का सूर्य

Shankaracharya Jayanti 2022: कौन थे 12 साल की उम्र में वेद पढ़ने वाले शंकराचार्य, क्या वे शिवजी के अवतार थे?

मई 2022 में इन 2 दिन करें भगवान विष्णु की पूजा और ये 3 उपाय, आपकी हर परेशानी हो सकती है दूर
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved