MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • SA20 2023: विदेशी लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी का जलवा, जानें साउथ अफ्रीका में किसकी टीम- किस नाम से खेलेगी

SA20 2023: विदेशी लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी का जलवा, जानें साउथ अफ्रीका में किसकी टीम- किस नाम से खेलेगी

IPL Franchisees In SA20 League. आईपीएल की फ्रेंचाइजी अब सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वे ग्लोबल होने जा रही हैं। ऐसा पहली बार होगा जब आईपीएल फ्रेंचाइजी किसी विदेशी लीग में अपनी टीम उतारने वाली है। जी हां 10 जनवरी से शुरू होने जा रहे SA20 2023 लीग में आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। लेकिन इस में फ्रेंचाइजी टीमों के नाम कुछ अलग होंगे। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी फ्रेंचाइजी किस नाम से टीम उतारने वाली है... 

3 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Jan 09 2023, 01:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की टीम
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी SA20 2023 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के नाम से टीम मैदान में उतार रही है। इस टीम में रिली रूसो, मार्को मारिस, शेन डैड्सवेल, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक्स, थीनिस डी ब्रुयन, जेम्स नीलसन, मिगेल प्रिटोरियस, वान पार्नेल, शॉन वान, फिलिप साल्ट, कुसल मेंडिस, एनरिक नोर्त्ज, जोशुआ लिटिल, अदिल रशीद, डारियन डुपाविलन, एथान बोस्च जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

26

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंजाइजी की टीम SA20 2023 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के नाम से टीम मैदान में उतार रही है। इसकी कप्तानी साउथ अफ्रीका के स्टार प्लेयर फॉक डू प्लेसिस को बनाया गया है। साथ ही टीम में हैरी ब्रुक, जेनमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, लुइस प्लू, लेविस ग्रेगरी, मालुसी सिबाटो, काइल वेरेन, डानवान फेरिरा, महीश तीक्षणा, रोमारियो शेफर्ड, गेरार्ड कोट्जी, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, लिजाड विलियम्स, नांद्रे वर्गर, कालेब सेलेका जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

36

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की टीम
राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी SA20 2023 लीग में पार्ल रॉयल्स के नाम से टीम उतार रही है। टीम में अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर को कप्तान बनाया है। इसके अलावा टीम में जेसन रॉय, मिचेल वान, इवान जोंस, इयान मोर्गन, विहान लुब्बे, फेरिस्को एडम्स, कोडी युसूफ, जोस बटलर, डेन विलास, ओबेड मैकाय, कारबिन बोस्च, लुंगी नगीदी, तबरेज शम्सी, बोर्न फोर्टून, इमरान मनाक, रेमन साइमंड्स को शामिल किया गया है।

46

सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की टीम
आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के नाम से टीम उतारी है। इस टीम में एडम मार्करम, मार्कस एकरमैन, सारेल इर्वी, जेजे स्मट्स, टॉम एबेल, मार्को जानसेन, वान डर मर्वे, आयाबुलेला गमान, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रोसिंग्टन, ओटनिल बार्टमैन, सिसांडा मगाला, जुनैद दाउद, मेसन क्रेन, जेम्स फुलर, ब्राडन कार्स को शामिल किया गया है।

56

लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने SA20 2023 लीग में डरबन सुपर जियांट्स के नाम से टीम उतारी है। इस टीम की कप्तानी क्विंटन डी कॉक कर रहे हैं। जबकि टीम में क्रिस्टियन जोंकर, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, प्रीनेलन सुब्रेन, डान प्रिटोरियस, कीमो पाल, वियान मुल्डर, हेनरिक क्लासेन, जानसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीक, रीसी टोपले, केशव महाराज, काइल एबाट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, सीमोन हार्मर को शामिल किया गया है।

66

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम 
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम ने SA20 2023 लीग में एमआई केपटाउन के नाम से टीम उतारी है। टीम में राशिद खान को कप्तान बनाया गया है।  जबकि टीम में डेवाल्ड ब्रेविस, लेवांग लिविंगस्टोन, वान डर डसेन, वेस्ले मार्शल, जॉर्ज लिंडे, डेलानो पोटगिटर, सैम करन, रयान रिकल्टन, ग्रांट रोलोसेन, कसिगो रबाडा, ब्यूरान हेंड्रिक्स, डुआन जानसेन, ओडियन स्मिथ, जियाद अब्राहम, ओली स्टोन, वकार सलामखेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

IPL की तर्ज पर SA20 2023: जानें टीम और उनके खिलाड़ी, मैचों का डिटेल शेड्यूल, कब और कहां देखें लाइव मुकाबले
 

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
Recommended image2
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Recommended image3
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम
Recommended image4
U19 Semifinal: बड़े टारगेट के सामने भारत की धुरंधर शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी का तूफान
Recommended image5
T20 WC Warm Up Match: इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में कौन जीता टॉस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved