- Home
- Entertainment
- South Cinema
- क्या कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं 'देवसेना'? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
क्या कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं 'देवसेना'? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
मुंबई. कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पुराना और चर्चित मुद्दा है। एक्ट्रेस के लिए अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ हुए शोषण के बारे में खुलकर बात करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन कभी-कभी, एक्ट्रेस इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाने में बिल्कुल नहीं कतराती है और दोषियों को बेनकाब करने की पूरी कोशिश करती है। ऐसे में हाल ही में 'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है।
| Published : Mar 22 2020, 08:17 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
अनुष्का शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा कि वो इस बात से सहमत हैं कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद है लेकिन उन्होंने हमेशा इससे परहेज किया है और कभी इसका सामना नहीं किया है।
26
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इसे इंडस्ट्री में देखा है, लेकिन अनुष्का ने कभी खुद को इसका शिकार नहीं होने दिया और आगे बढ़ती चली गईं।
36
अनुष्का ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को उसका शोषण करने का मौका नहीं दिया। वो हमेशा सीधे और खुलकर बात करती हैं।
46
वे कहती हैं कि एक्ट्रेस होने के नाते यह तय करना चाहिए कि क्या वह आसान तरीके से खुद को फेमस होते देखना चाहती हैं या फिर मेहनत करके खुद को इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक बने रहना देखना चाहती हैं।
56
अनुष्का ने साल 2005 में पुरी जगन्नाथ के साथ फिल्म 'सुपर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में अनुष्का शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे किए हैं। अनुष्का जल्द ही आगामी फिल्म 'निशब्दम' में नजर आएंगी।
66
फोटो सोर्स- गूगल।