- Home
- Entertainment
- South Cinema
- PHOTOS: दुल्हन बन बेहद खूबसूरत दिखी चिरंजीवी की भतीजी, निहारिका की शादी में पत्नी के साथ पहुंचे अल्लु अर्जुन
PHOTOS: दुल्हन बन बेहद खूबसूरत दिखी चिरंजीवी की भतीजी, निहारिका की शादी में पत्नी के साथ पहुंचे अल्लु अर्जुन
उदयपुर। तेलुगु एक्ट्रेस और मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला (Niharika Conidella) 9 दिसंबर को उदयपुर में जेवी चैतन्य जोनालडेडा (JV Chaitanya jonnalagadda) के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोशल मीडिया पर निहारिका का ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें वो रेड-गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। निहारिका ने मांग टीका, हैवी नेकलेस, नथ और बड़े-बड़े ईयररिंग्स से अपने लुक को कम्पलीट किया। निहारिका की शादी में साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन भी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ पहुंचे।

बहन निहारिका की शादी में पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ कुछ यूं नजर आए अल्लु अर्जुन।
इससे पहले दिन में निहारिका और चैतन्य की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी फोटो सामने आई हैं। इनमें कपल को हल्दी लगाई जा रही है। इस दौरान कपल पीले कपड़ों में नजर आया।
निहारिका और चैतन्य के ऊपर पानी की बौछार की गई। इस दौरान दोनों बैठकर इस रस्म को एन्जॉय करते नजर आए।
शादी के दौरान एक रस्म निभातीं निहारिका कोन्निडेला। दूसरी ओर भतीजी की शादी में कुछ इस अंदाज में नजर आए पावर स्टार पवन कल्याण।
निहारिका तमिल एक्टर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं। वहीं, बिजनेसमैन चैतन्य 'गुंटूर' के आईजी प्रभाकर के बेटे हैं। कपल ने अपनी वेडिंग के लिए लेक सिटी उदयपुर को चुना है और इनकी शादी ‘उदय विलास’ होटल में हुई।
शादी के दौरान रस्म निभातीं निहारिका। दूसरी ओर पत्नी के साथ निहारिका के चाचा चिरंजीवी।
शादी के दौरान रस्में निभाते निहारिका और उनके दूल्हे राजा चैतन्य। सोशल मीडया पर कपल की शादी को निश्चय वेडिंग का नाम दिया गया है।
कोविड-19 के दौरान उदयपुर में होने वाली ये दूसरी हाई प्रोफाइल शादी है। इससे पहले कंगना के भाई की शादी यहां हुई थी। लेक सिटी उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की पसंद बनता जा रहा है।
बहन निहारिका की शादी में अल्लु अर्जुन के छोटे भाई अल्लु शिरीष।
बहन निहारिका की शादी में पत्नी उपासना के साथ पहुंचे चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेजा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।