- Home
- Entertainment
- South Cinema
- कई दिनों से बेटे के साथ फॉर्महाउस पर है ये एक्टर, लॉकडाउन के बीच मिली एक खुशखबरी तो कही ये बात
कई दिनों से बेटे के साथ फॉर्महाउस पर है ये एक्टर, लॉकडाउन के बीच मिली एक खुशखबरी तो कही ये बात
मुंबई. कोरोना वायरस की दहशत के बीच आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी लॉकडाउन में हैं। हालांकि कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन नई-नई फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच फिल्म सलमान खान की फिल्म वॉन्टेंड में विलेन का रोल प्ले करने वाले एक्टर प्रकाश राज ने एक नई जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। प्रकाश ने ट्विटर पर बताया कि उनके फार्महाउस पर एक बछड़े ने जन्म लिया है। उन्होंने ट्विटर पर बेटे वेदांत के साथ बछड़े की फोटो भी शेयर की है। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है।

प्रकाश राज ने बछड़े की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे बेटे का काव बॉय मूमेंट। फार्म में एक बछड़े ने जन्म लिया, एक नई जिंदगी का का स्वागत है, जिसका नाम है सुरभि। इसे देखकर काफी खुशी हुई। प्रकृति की सुनो, घर रहो और सुरक्षित रहो। यह भी खत्म हो जाएगा।"
प्रकाश राज द्वारा शेयर की फोटो में जहां बेटा अपने खिलौनों के साथ बैठा दिखाई दे रहा है तो वहीं उसके साथ में नवजात बछड़ा भी नजर आ रहा है। इससे पहले भी एक्टर ने अपने बेटे की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने फार्म पर रहकर ही आम बेचता नजर आ रहा था।
प्रकाश राज अपने बेटे वेदांत के साथ इन दिनों अपने फॉर्महाउस पर है। सफेद दाढ़ी, बिखरे बाल, धोती पहने प्रकाश बेटे वेदांत की बछड़े से दोस्ती कराते दिख रहे हैं। प्रकाश राज का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
बता दें कि इन दिनों प्रकाश अपने फॉर्म हाउस में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान फॉर्म हाउस पर कुछ लोगों की देखभाल भी कर रहे हैं।
उन्होंने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसपर कैप्शन लिखा था, 'लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें।'
प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।
प्रकाश राज ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।