MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • एक्टर ने की 44 दिन से लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद, फार्महाउस में आसरा देने के बाद यूं भेजा घर

एक्टर ने की 44 दिन से लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद, फार्महाउस में आसरा देने के बाद यूं भेजा घर

मुंबई। फिल्म सिंघम में जयकांत शिकरे का रोल कर बॉलीवुड में पॉपुलर हुए एक्टर प्रकाश राज ने लॉकडाउन में फंसे दिहाड़ी मजदूरों को अपने फार्म हाउस में सहारा दिया था। करीब 44 दिन तक अपने फॉर्महाउस में इन मजदूरों को रहने-खाने की व्यवस्था करने के बाद प्रकाश राज ने सभी को उनके घर के लिए रवाना किया। इस मौके की कुछ फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 07 2020, 04:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

प्रकाश राज ने जो फोटो शेयर की है उसमें सभी लोग बस के पास उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ प्रकाश राज ने लिखा, "केटीआर और तेलंगाना डीजीपी, सुरक्षित यात्रा के लिए आपका धन्यवाद। 44 दिनों तक उनको सहारा देना और उनके साथ अपना फार्म शेयर करना...मुझे आप सभी की बहुत याद आएगी। एक नागरिक होने के नाते मुझे गर्व है कि मैंने इन्हें कभी निराश नहीं होने दिया।

210

प्रकाश राज के इस काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रकाश राज ने खुद कहा था कि लॉकडाउन में उनकी आर्थिक हालत खराब है, लेकिन वो लोगों की मदद के लिए लोन भी ले सकते हैं। प्रकाश राज ने कहा कि लॉकडाउन में फंसे लोगों की जिंदगी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। 

310

बता दें कि इन दिनों प्रकाश अपने फॉर्म हाउस में ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया था कि वह लॉकडाउन के दौरान फॉर्म हाउस पर कुछ लोगों की देखभाल भी कर रहे हैं।

410

प्रकाश राज ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया था, उसके कैप्शन में लिखा था, 'लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें।'

510

प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

610

प्रकाश राज ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।

710

तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रकाश राज पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उनके बुरे बर्ताव को लेकर 6 बार बैन लगाया। इस पर प्रकाश राज का कहना था कि मैं अपने नियम-कायदों को फॉलो करता हूं और इनसे पीछे नहीं हट सकता। हालांकि उनके इस बैन पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में खबरें आईं कि कुछ बड़े हीरो और प्रोड्यूसर्स ने मिलकर उनके साथ साजिश की है।

810

प्रकाश राज के मुताबिक उन्होंने आज तक मैनेजर नहीं रखा। प्रकाश राज अपनी फीस खुद ही डिसाइड करते हैं। वो इंडस्ट्री में इकलौता ऐसे एक्टर हैं जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा है।

910

अपने फॉर्महाउस में बेटे वेदांत के साथ प्रकाश राज।

1010

कोरोना वायरस की बात करें तो देश भर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 52952 तक पहुंच गई है। इनमें से 1783 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 15267 लोग ठीक भी हुए हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Recommended image2
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Recommended image3
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस
Recommended image4
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda इस दिन करेंगे शादी, वेडिंग वेन्यू से वीडियो वायरल, मची हलचल
Recommended image5
Ram Charan 40 की उम्र में फिर बने पापा, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved