- Home
- Entertainment
- South Cinema
- इस वजह से बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थी एक्ट्रेस, माता पिता की शादी से पहले ही हुआ था जन्म
इस वजह से बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थी एक्ट्रेस, माता पिता की शादी से पहले ही हुआ था जन्म
मुंबई. साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन को भले ही बॉलीवुड में सफलता ना मिली हो, लेकिन वो अब भी एक बड़ा नाम हैं। हिंदी सिनेमा के अलावा श्रुति ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है। वहां, उनकी एक्टिंग की लोग तारीफ भी करते हैं। दरअसल, श्रति हासन से जुड़ी बातें उनके 34वें जन्मदिन पर बता रहे हैं। एक्ट्रेस का जन्म 28 जनवरी 1986 में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था तो ऐसे में उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में जानते हैं।
16

श्रुति हासन 6 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक्टर होने के साथ-साथ ही एक सिंगर भी हैं। उन्होंने अपना पहला गाना 6 साल की उम्र में पिता की फिल्म 'चाची 420' में गाया था। एक्टर और सिंगर होने के साथ ही साथ एक्ट्रेस एक मॉडल, म्यूजिक कंपोजर और राइटर भी हैं। 14 साल की उम्र से ही उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी थी।
26
इसके साथ ही श्रुति कई सारी भाषाएं भी बोलना जानती हैं। श्रुति हासन हिन्दी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाएं बोल सकती हैं। श्रुति हासन बचपन से ही इंडिपेंडेंट होना चाहती थीं वो अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। इसलिए एक्ट्रेस स्कूल में अपना नाम बदलकर जाया करती थीं। इसके पीछे की वजह है कि वो नहीं चाहती थीं कि उन्हें उनके पिता कमल हासन के नाम से जाना जाए।
36
श्रुति हासन को लेकर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनके माता-पिता की शादी के दो साल पहले ही उनका जन्म हुआ था। एक्ट्रेस के माता-पिता कमल हासन और सारिका दोनों शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। इस बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी कर ली। शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा का जन्म हुआ।
46
श्रुति हासन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रही हैं। एक्ट्रेस की एक समय भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संग अफेयर की खबरें थीं। सुरेश रैना को श्रुति से प्यार हो गया था, लेकिन कहा जाता है कि दोनों की रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए।
56
सुरेश रैना के बाद श्रुति का नाम विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सल के साथ जुड़ा। दोनों 2016 के बाद से रिलेशनशिप में आए थे मगर इनका रिलेशन भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और वो 2019 में अलग हो गए। इसके बाद श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं और उन्हें शराब की लत लग गई थी। इसकी वजह से उनके करियर को भी काफी नुकसान पहुंचा था।
66
हालांकि, माइकल के साथ ब्रेकअप के बाद श्रुति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए ये काफी अच्छा अनुभव रहा था। उन्होंने इस रिलेशनशिप में काफी कुछ सीखा। उन्हें हमेशा से ही एक अच्छे और सच्चे प्यार की तलाश रही है। वे इस चीज से काफी खुश थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos