MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • PHOTOS: चिरंजीवी से अनाड़ी के एक्टर तक, बेहद खूबसूरत हैं इन 8 एक्टर्स की बेटियां

PHOTOS: चिरंजीवी से अनाड़ी के एक्टर तक, बेहद खूबसूरत हैं इन 8 एक्टर्स की बेटियां

मुंबई/हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) जल्द ही फिल्म 'आचार्य' (Acharya) में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा बेटा रामचरण तेजा, काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े भी होंगे। वैसे बता दें कि चिरंजीवी के एक बेटा और दो बेटियां हैं। चिरंजीवी की बेटियों के नाम सुष्मिता और श्रीजा हैं और दोनों ही किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं। बॉलीवुड की तरह ही साउथ के एक्टर्स की बेटियां भी बेहद खूबसूरत हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं साउथ सुपरस्टार्स की खूबसूरत बेटियों को।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 13 2021, 09:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

चिरंजीवी (बेटियां : सुष्मिता और श्रीजा) : 
चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत 'पुनधिरल्लु' फिल्म से की लेकिन उनकी पहली रिलीज फिल्म 'प्रणाम खरीदु' (1978) है। उनका एक बेटा रामचरण तेजा और दो बेटियां सुष्मिता और श्रीजा हैं। सुष्मिता की शादी विष्णु प्रसाद से 2006 में हुई थी। वहीं, श्रीजा ने शिरीष भारद्वाज से 2007 में सीक्रेट मैरिज की थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। श्रीजा ने शिरीष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। फिर श्रीजा ने परिवारवालों की मर्जी से 2016 में ज्वैलरी बिजनेसमैन कल्याण से शादी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

वेंकटेश (बेटी : आश्रिता)
साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबती की बड़ी बेटी आश्रिता ने 23 मार्च, 2019 को  जयपुर में विनायक रेड्डी से शादी की। शादी में सलमान खान भी पहुंचे थे। शादी के बाद वेंकटेश ने 28 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बाहुबली फेम प्रभास और राणा दग्गुबती समेत कई सेलेब्रिटी नजर आए। इस दौरान प्रभास मेहमानों का वेलकम करते दिखे। वेंकटेश की बेटी आश्रिता प्रोफेशनल बैंकर हैं। आश्रिता के अलावा वेंकटेश की दो बेटियां और हैं, जिनके नाम करिश्मा हयावाहिनी और भावना हैं। 

39

सत्यराज (बेटी : दिव्या सत्यराज) :
फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा का रोल प्ले कर चुके साउथ एक्टर सत्यराज का असली नाम रंगाराज सुबय्या है। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटे का नाम सिबिराज और बेटी का दिव्या है। सिबिराज भी एक्टर हैं। दिव्या पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट हैं। उन्होंने इसी सब्जेक्ट में एम फिल किया है और फिलहाल पीएचडी कर रही हैं। इसके अलावा फूड एंड न्यूट्रिशन सब्जेक्ट पर एक किताब भी लिख रही हैं। दिव्या ने हाल ही में तमिल रिफ्यूजियों को कुपोषण और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए हेल्दी ईटिंग और विटामिन थेरेपी पर अवेयरनेस कैम्प भी लगाया था।

49

मोहन बाबू (बेटी : मंचू लक्ष्मी) : 
मोहन बाबू ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम विद्या देवी और दूसरी पत्नी का निर्मला देवी है। पहली पत्नी से मोहन बाबू के दो बच्चे बेटा मंचू विष्णु और बेटी मंचू लक्ष्मी हैं। वहीं दूसरी पत्नी निर्मला से उनका एक बेटा मंचू मनोज है। मंचू लक्ष्मी एक्ट्रेस हैं।

59

मोहनलाल (बेटी : विस्मया) : 
मोहनलाल का पूरा नाम मोहनलाल विश्वनाथ नायर है। उन्होंने 1980 में फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' से डेब्यू किया था। एक्टर के साथ-साथ वो प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों (कंपनी, तेज) में भी काम किया है। मोहनलाल का एक बेटा प्रणव और बेटी विस्मया है। विस्मया आमतौर पर कैमरे से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

69

ममूटी (बेटी : कुट्टी सुरुमी) : 
ममूटी वैसे तो मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार हैं, लेकिन हिंदी, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी उन्होंने कई फिल्में की हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी कुट्टी सुरुमी और बेटा दुलकीर सलमान हैं। दुलकीर भी साउथ फिल्मों के एक्टर हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली कुट्टी सुरुमी की शादी डॉ. मोहम्मद रेहान से हुई है।

79

सी विक्रम (बेटी : अक्षिता विक्रम) :
'अपरिचित' और 'आई' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सी विक्रम उर्फ चियां विक्रम का असली नाम केनेडी जॉन विक्टर है। विक्रम ने 1990 में तमिल फिल्म 'एन कढल कनमनी' से डेब्यू किया था। 1992 में उन्होंने शैलजा बालकृष्णन से शादी की। विक्रम और शैलजा का एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम ध्रुवकृष्णा और बेटी का अक्षिता है। अक्षिता ने मनु रंजीत से शादी की है।

89

कमल हासन (बेटियां : श्रुति और अक्षरा) : 
सुपरस्टार कमल हासन को साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 'सागर', 'गिरफ्तार', 'जरा सी जिंदगी', 'राज तिलक', 'एक नई पहेली', 'देखा प्यार तुम्हारा', 'चाची 420', 'हे राम', 'विश्वरूपम्' सहित कई फिल्मों में काम किया। कमल हासन ने एक्ट्रेस सारिका से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हैं। दोनों ही एक्ट्रेस हैं।

99

रजनीकांत (बेटियां : ऐश्वर्या और सौन्दर्या) : 
रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है। उन्होंने 26 फरवरी 1981 को लता रंगाचारी से शादी की। रजनीकांत और लता की दो बेटियां सौंदर्या और ऐश्वर्या हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी इंडस्ट्रियलिस्ट अश्विन रामकुमार से और छोटी बेटी ऐश्वर्या की शादी साउथ एक्टर व सिंगर धनुष से हुई है। हालांकि सौंदर्या अब पति अश्विन से तलाक ले चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
Recommended image2
Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
Recommended image3
Toxic Fans Review: यश की ‘Toxic’ रिलीज होते ही मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन
Recommended image4
₹2,000 तक पहुंचा ‘Toxic’ का टिकट, यश के फैंस में जबरदस्त क्रेज
Recommended image5
Khalifa Review: पृथ्वीराज का स्वैग और जबरदस्त एक्शन भी पड़े फीके, फिल्म में दिखीं ये 5 कमजोरियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved