- Home
- Entertainment
- Allu Sirish Wedding: वरमाला से सात फेरे तक.. अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की 7 INSIDE PHOTOS
Allu Sirish Wedding: वरमाला से सात फेरे तक.. अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की 7 INSIDE PHOTOS
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 6 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी की। शादी में वरमाला, 7 फेरे से लेकर मंगलसूत्र पहनाने की रस्मों की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें…

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी 6 मार्च को धूमधाम से ग्रैंड लेवल पर हुई।
अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की शादी की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Women's Day: बॉलीवुड स्टार्स की 6 बेटियां कितनी अमीर, TOP लिस्ट में No.1 कौन?
अल्लू सिरीश अपनी दुल्हन नयनिका रेड्डी को मडंप में आता देख बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर नयनिका खूबसूरत दिख रही थीं।
अल्लू सिरीश माता-पिता के साथ शादी की रस्मों को निभाते नजर आए। दूल्हा बने अल्लू सिरीश ने इस मौके पर ऑफ व्हाइट सिल्क का कुर्ता-पजामा पहना था।
मंडप में फेरे लेने से पहले अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी एक-दूसरे पर चावल डालने की रस्म पूरी करते नजर आए। वहीं, अल्लू सिरीश ने नयनिका को बिछिया पहनाई।
वरमाला के दौरान अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी एक-दूसरे के साथ मस्ती के मूड नजर आए। जैसे ही अल्लू सिरीश माला पहनाने के लिए आगे बढ़े नयनिका पीछे हट गईं।
अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा के साथ भाई की शादी में खास रस्म को निभाया। इस मौके पर सुपरस्टार सूर्या भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे।
ये भी पढ़ें... Highest Paid Actresses: फीस लेने में इन 5 हसीनाओं में कौन धुरंधर? चौंका देगा No.1 वाला नाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।