- Home
- Entertainment
- South Cinema
- मांग टीका, हैवी ईयरिंग्स और नेकलेस, पिंक कलर के लहंगे में मेहंदी लगवाती दिखी चिरंजीवी की भतीजी
मांग टीका, हैवी ईयरिंग्स और नेकलेस, पिंक कलर के लहंगे में मेहंदी लगवाती दिखी चिरंजीवी की भतीजी
मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी की भतीजी और एक्टर, प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी निराहिका कोनिडेला अपने मंगेतर चैतन्य जोनालागड्डा के साथ बुधवार 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों ने डेस्टिनेशनल वेडिंग के लिए उदयपुर को चुना है। ऐसे में बीते दिनों मंगलवार को निहारिका की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इनकी शादी की रस्में उदय विलास पैलेस में की जा रही हैं। मेहंदी लगवाते बेहद खुश दिखी चिंरजीवी की भतीजी...

सामने आई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में निहारिका मांग टीका, हैवी ईयरिंग्स और नेकलेस के साथ पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफतौर से दिख रही है।
इसके साथ ही एक तस्वीर में राम चरण अपने होने वाले बहनोई और परिवार के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। वहीं, निहारिका की शादी को अटेंड करने चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण भी पहुंचे। उन्होंने भी एक ही फ्रेम में परिवार के फोटो क्लिक कराई।
इतना ही नहीं भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में पवन कल्याण होने वाले दामाद को बधाई देते भी दिखे और भतीजी निहारिका को आशीर्वाद दिया।
वहीं, बहन की प्री-वेडिंग सेरेमनी में अल्लू अर्जुन और राम चरन ने जमकर डांस किया। सोमवार रात को निहारिका की संगीत सेरेमनी कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें निहारिका और चैतन्य के साथ सभी परिवार वालों और दोस्तों ने जमकर इंजॉय किया था। शादी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरन और अल्लू अर्जुन उदयपुर पहुंचे हैं।
बहन की संगीत सेरेमनी में अल्लू अर्जुन ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा था, जिसमें वो पोज देते दिखे थे। तस्वीरों में राम चरन और अल्लू अर्जुन होने वाले दूल्हा-दुल्हन के साथ मस्ती करते नजर आए थे।
इससे पहले सोमवार को प्राइवेट जेट से सभी परिवार वाले उदयपुर पहुंचे, जिसकी तस्वीर निहारिका ने सोशल मीडिया में शेयर की थी। बता दें, निहारिका एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। निहारिका के भाई वरुण तेज भी तेलुगु सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं।
राम चरन के अलावा अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष भी निहारिका के कजिन हैं। संगीत समारोह के कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैन एकाउंट से शेयर हुए हैं, जिनमें निहारिका और चैतन्य थिरकते दिख रहे हैं।
भतीजी की शादी के मौके पर चिरंजीवी भी उनके बचपन को याद करके इमोशनल हुए। उन्होंने निहारिका के बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में नन्हीं निहारिका अपने अंकल की गोद में हैं। दूसरी तस्वीर में निहारिका पारम्परिक परिधानों में सजी हुई चिरंजीवी के साथ सेल्फी ले रही हैं।
हाल ही में कंगना रनोट ने अपने भाई अक्षत की शादी के लिए भी उदयपुर को चुना। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में उदयपुर में ही शाही अंदाज में शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।