- Home
- Entertainment
- South Cinema
- 3 साल तक चोरी छुपे चलता रहा इस एक्टर का अफेयर, 21 साल पहले की शादी, अब है दो बच्चों का पिता
3 साल तक चोरी छुपे चलता रहा इस एक्टर का अफेयर, 21 साल पहले की शादी, अब है दो बच्चों का पिता
चेन्नई/मुंबई। साउथ के सुपरस्टार जोसेफ विजय के घर 5 फरवरी को इनकम टैक्स का छापा पड़ा। इस दौरान उनके घर से करीब 65 करोड़ कैश जब्त किया गया। विजय के घर जब आईटी छापे की कार्रवाई चल रही थी तो उस वक्त एक्टर कड्डलूर में अपनी फिल्म 'मास्टर' की शूटिंग में बिजी था। जैसे ही एक्टर को छापे की जानकारी मिली तो वह फौरन शूटिंग छोड़ भागा। वैसे फिल्मों में तो विजय ने कई हीरोइंस के साथ रोमांस किया है, लेकिन रियल लाइफ में वो अपनी एक फैन को ही दिल दे बैठे थे। विजय की ये फैन ही अब उनकी पत्नी है। दरअसल, विजय की फैन संगीता सूर्णलिंगम उनकी एक्टिंग की मुरीद थीं। एक बार वो उनसे मिलने सेट पर जा पहुंचीं। बाद में इसी फैन को विजय ने अपना जीवनसाथी बना लिया।
18

श्रीलंका के बिजनेसमैन की बेटी है विजय की पत्नी : 1996 में विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कगा' की रिलीज के बाद उनकी काफी तारीफ हुई। फिल्म को ना सिर्फ ऑडियंस बल्कि क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली। संगीता उस दौरान यूके (यूनाइटेड किंगडम) में रहती थीं और उनकी बड़ी फैन थी। संगीता श्रीलंका के रहने वाले तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं, जो बाद में यूके शिफ्ट हो गए थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
38
विजय को देखने लंदन से सेट पर पहुंच गई थी संगीता : विजय की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई की फिल्मसिटी में सेट लगा हुआ था। शूटिंग के दौरान ही विजय एक छोटे से ब्रेक के लिए रुके और तभी उनके पास एक खूबसूरत लड़की आई और उसने खुद को संगीता सूर्णलिंगम बताते हुए इंट्रोड्यूस किया। विजय ने भी उससे थोड़ी-बहुत बातें कीं। हालांकि पहली ही नजर में संगीता विजय को अच्छी लगने लगीं।
48
न तो विजय ने इजहार किया ना ही संगीता ने : इसके बाद विजय ने संगीता से दो बार फोन पर बात की और फिर छुप-छुपकर अक्सर संगीता उनसे मिलने के लिए चेन्नई आने लगीं। विजय भी संगीता को मन ही मन चाहने लगे थे। लेकिन बावजूद इसके ना तो विजय ने प्यार का इजहार किया और ना ही संगीता की तरफ से ऐसी कोई पहल की गई।
58
विजय ने संगीता को मम्मी-पापा से मिलवाया : करीब एक साल बाद विजय ने संगीता को अपने घर पर इनवाइट किया। इस दौरान विजय के पेरेंट्स भी संगीता से मिले और उन्हें महसूस हुआ कि यही लड़की विजय की वो फैन है, जिससे वो अक्सर मिला करते हैं। इसके बाद विजय के पिता ने बातचीत के दौरान संगीता से पूछा- क्या आप मेरे बेटे के साथ शादी करने के लिए तैयार हो। यह सुनते ही संगीता फौरन तैयार हो गईं। संगीता की हां सुनने के बाद विजय के पेरेंट्स ने फैसला किया कि वो लंदन में संगीता के पेरेंट्स से मिलने जाएंगे। बाद में संगीता के पेरेंट्स भी विजय को खुशी-खुशी दामाद बनाने के लिए तैयार हो गए।
68
1999 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी : 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। विजय क्रिश्चियन धर्म को बिलॉन्ग करते हैं, जबकि संगीता हिंदू फैमिली से थीं। ऐसे में विजय संगीता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही शादी करेंगे। बाद में चेन्नई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ था।
78
2000 में पहली बार पिता बने विजय : 2000 में विजय और संगीता पेरेंट्स बने। विजय के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने जैसन संजय रखा। इसके बाद 2005 में विजय के घर बेटी हुई। उनकी बेटी का नाम दिव्या साशा है। साशा और जैसन ने विजय की कई फिल्मों में कैमियो (छोटे रोल) किए हैं। जैसन ने 2009 में आई फिल्म 'वेत्तइकारन' में कैमियो किया है, जबकि साशा ने भी कुछ फिल्मों में छोटा रोल किया है।
88
इन फिल्मों में काम कर चुके विजय : विजय ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1984 में आई फिल्म 'वेत्री' से किया। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म 1992 में आई 'नालय्या थीरपू' थी। इसके बाद विजय ने सेंधूरपंदी (1993), रसिगन (1994), देवा (1995), चंद्रलेखा (1995), सेल्वा (1996), नेरुक्कू नेर (1997), प्रियमुदन (1998), फ्रेंड्स (2001), थमिजन (2002), थिरुपाची (2005), पोक्किरी (2007), विल्लू (2009), कावलन (2011), थुपक्की (2012), कथ्थी (2014), थेरी (2016), बैरवा (2017), मर्सेल (2017), सरकार (2018), बिजिल (2019)।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos