- Home
- Entertainment
- South Cinema
- अक्षय की हीरोइन ने 'भल्लालदेव' से ब्रेकअप के बाद इनसे की थी सगाई, 4 महीने भी नहीं चला था रिश्ता
अक्षय की हीरोइन ने 'भल्लालदेव' से ब्रेकअप के बाद इनसे की थी सगाई, 4 महीने भी नहीं चला था रिश्ता
मुंबई। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक त्रिशा कृष्णन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा शादी की खबरों के चलते चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिशा जल्द ही साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिंबू से शादी कर सकती हैं। बता दें कि तृषा कभी बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबती के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि राणा दग्गुबती ने हाल ही में मिहिका बजाज के साथ सगाई कर ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि त्रिशा भी अब जल्द सिंबू को अपना हमसफर बना सकती हैं। त्रिशा और सिंबू की जोड़ी मशहूर डायरेक्टर गौतम मेनन की फिल्म 'विनीतांडी वरुवाया' में दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

त्रिशा और राणा दग्गुबती के अफेयर की चर्चा कई सालों तक रही। हालांकि, कई बार दोनों के ब्रेकअप और फिर दोबारा लिंकअप की खबरें भी आईं। एक बार तो त्रिशा ने यह भी कहा कि उनके और राणा के बीच लव जैसा कुछ भी नहीं है। वो अब भी सिंगल हैं। राणा उनके को-स्टार और अच्छे फ्रेंड हैं।
23 जनवरी 2015 को त्रिशा ने चेन्नई बेस्ड बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ इंगेजमेंट की, लेकिन बाद में इसी साल मई में इस कपल ने अपनी इंगेजमेंट तोड़ दी थी। बाद में त्रिशा ने फिल्म धर्म योगी की सक्सेस पार्टी के दौरान सगाई टूटने के कारण का खुलासा किया था।
त्रिशा ने कहा था कि उनके मंगेतर वरुण चाहते थे कि शादी के बाद वह एक्टिंग करना छोड़ दें। त्रिशा ने कहा था कि वह अपनी आखिरी सांस तक एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी। हालांकि, वह अपनी उम्र के हिसाब से रोल सिलेक्ट करेंगी।
कॉफी विद करण के सीजन 6 में जब राणा दग्गुबती से त्रिशा के बारे में सवाल पूछे गए थे तो राणा ने कहा था कि वह और त्रिशा अच्छे दोस्त थे। लेकिन, दोनों के बीच बात नहीं बन पा रही थी। हालांकि, इसी शो में प्रभास ने कहा था कि वह राणा को त्रिशा के साथ सेटल होते देखना चाहते हैं।
वहीं, त्रिशा ने एक इंटरव्यू में कहा था-मैं और राणा काफी अच्छे दोस्त हैं। राणा में दूसरे को-स्टार्स की तरह ही एक अच्छे दोत हैं। हम दोनों के बीच कुछ भी स्पेशल नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरी और राणा की सोशल मीडिया पर बातचीत क्यों सुर्खियां बन जाती हैं। मैं कई हीरो से बात करती हूं।
4 मई, 1983 को चेन्नई की तमिल ब्राह्मण फैमिली में जन्मी त्रिशा ने 1999 में फिल्म 'जोड़ी' से डेब्यू किया था। माता-पिता की इकलौती संतान त्रिशा ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हैं। वे 'मिस सलेम' और 'मिस मद्रास' भी रह चुकीं हैं।
हालांकि उन्हें असली पहचान 2002 में आई फिल्म 'मौनम पेसियाधे' से मिली। इसमें उनके अपोजिट एक्टर सूर्या ने काम किया है।
त्रिशा ने फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एल्बम 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में काम किया था। वहीं, साल 2010 में उन्होंने खट्टा-मीठा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।