MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • देखें हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की प्यारी फैमिली, विदेशी लड़की से की शादी और अब एक बच्ची के हैं पापा

देखें हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की प्यारी फैमिली, विदेशी लड़की से की शादी और अब एक बच्ची के हैं पापा

स्पोर्ट्स डेस्क : हमारे देश में खिलाड़ियों को जितना मान सम्मान और प्यार मिलता है, उतना ही स्नेह उनके घर वालों को भी दिया जाता है। ठीक इसी तरह से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह जो इस समय हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रहे हैं उन्हें और उनकी मलेशियाई पत्नी को भी फैंस का खूब प्यार मिलता है। ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं मनप्रीत सिंह की खूबसूरत पत्नी और उनकी छोटी सी बेटी की तस्वीरें...

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 17 2023, 12:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में टोक्यो ओलंपिक 2020 में टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार हॉकी वर्ल्ड कप में वह कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

28

मनप्रीत सिंह का जन्म 26 जून 1992 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने 9 साल की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। मां और भाई के कड़े विरोध के बाद भी उन्होंने हॉकी खेलना जारी रखा।

38

इसके बाद उन्होंने 2008 में जूनियर एशिया कप में अपना हॉकी का डेब्यू किया। इसके बाद 2011 में 19 साल की उम्र में ही उन्होंने मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए सीनियर टीम में डेब्यू किया। वह 2012, 2016 और 2020 में भारतीय ओलंपिक टीम के हिस्सा भी रह चुके हैं।

48

अपने खेल के साथ ही मनप्रीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। उनका दिल मलेशिया की हॉकी खिलाड़ी इली सादिक पर आ गया था।

58

बताया जाता है कि 2012 में मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के साथ जोहोर कप खेलने गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात इली से हुई। लेकिन मैदान पर सबकी बोलती बंद करने वाले मनप्रीत इली के सामने कुछ नहीं बोल पाए और स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे एक ऑफिसर से उन्होंने इली का मोबाइल नंबर लिया।

68

इसके बाद उन्होंने इली को मैसेज किया और दोनों की बातचीत शुरू हुई। धीरे- धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अलग-अलग देश में रहते थे। ऐसे में मनप्रीत को जब भी मौका मिलता हो उनसे मिलने मलेशिया बहुत जाते।

78

9 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 16 दिसंबर 2020 को जालंधर के गुरुद्वारे में पंजाबी रीति रिवाज के साथ शादी की। 

88

इसके बाद नवंबर 2021 में इली और मनप्रीत के घर एक बेटी का जन्म हुआ। मनप्रीत अक्सर अपनी बीवी और बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: कोरिया बनाम जापान में कौन बनेगा विनर? जर्मनी के सामने मजबूत बेल्जियम देगा चैलेंज

France V/S South Africa: फ्रांस ने दर्ज की वर्ल्ड कप की पहली जीत, साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर...साइना नेहवाल जीती हैं लग्जरी लाइफ, कमाई देखकर रह जाएंगे दंग
Recommended image2
IND vs New Zealand: बला की खूबसूरत हैं न्यूजीलैंड के इन 6 क्रिकेटर्स की बीवियां
Recommended image3
43 की उम्र में भी स्टाइल क्वीन हैं मैरी कॉम, देखें उनकी 8 स्टनिंग फोटो
Recommended image4
सचिन से लारा तक...दुनिया के वो 5 दिग्गज कप्तान जो टीम के लिए साबित हुए अनलकी
Recommended image5
सानिया मिर्जा की वो 5 कातिलाना PICS, जिसे देख बन जाएंगे दीवाने
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved