- Home
- States
- जेल से बाहर आई 8 माह की प्रेग्नेंट बीवी, पति ने सरेआम गोलियां से भूना, सामने आ रही ये कहानी
जेल से बाहर आई 8 माह की प्रेग्नेंट बीवी, पति ने सरेआम गोलियां से भूना, सामने आ रही ये कहानी
नई दिल्ली । पति ने ड्रग्स तस्करी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई आठ महीने की गर्भवती पत्नी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी को भी गोली मारकर घायल कर दिया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। निजामुद्दीन इलाके में मंगलवार की सुबह हुई ये घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। वहीं, पुलिस की जांच में कई हैरान करने वाली बातें सामने आ रही है।
| Published : Apr 28 2021, 12:57 PM IST / Updated: Apr 28 2021, 03:50 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
निजामुद्दीन इलाके में रहने वाला वसीम लोगों को ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। करीब एक साल पहले साइना से शादी की थी। कुछ दिन बाद ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल चली गई थी।
साइना के जेल जाने के बाद वसीम की नजदीकियां उसकी बहन रेहाना से वसीम की नजदीकी बढ़ गई। जिसके कारण वो अपनी पत्नी से मिलने जेल भी नहीं गया। 25 अप्रैल को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पति-पत्नी में इसी बात पर झगड़ा हुआ।
मंगलवार सुबह पति-पत्नी गली में ही बैठे हुए थे, तभी वसीम ने साइना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पड़ोसी शहादत ने उसे बचाने की कोशिश की तो वसीम ने उसे भी एक गोली मार दी।
वारदात के बाद वसीम आराम से वहां से चला गया। हालांकि पुलिस ने हुए उसे गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया। पुलिस साइना की बहन की भूमिका की भी जांच कर रही है।
जांच में पता चला है कि साइना का पहला पति शराफत मिया है। हालांकि वह भी जेल में बंद है। जबकि साइना ने एक और शादी की थी, मगर यह भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और करीब एक साल पहले साइना ने वसीम से शादी कर ली थी। लेकिन, शादी के बाद ड्रग्स तस्करी में वह जेल चली गई थी।