बिजनौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटे को एक बुर्जुग के साथ मारपीट करते हुए देखा गया। इसके बाद लोगों पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां स्थानीय बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटे अभिनव सिंह वायरल वीडियो में 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पत्नी को थप्पड़ मार रहा है। घटना 23 जुलाई की बताई जा रही है। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब बुजुर्ग की पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने महिला की भी पिटाई कर दी। हालांकि बाद में कई लोगों ने आकर बीच-बचाव करते हुए आरोपी व्यक्ति को शांत करने की कोशिश और घटनास्थल से दूर ले गए। लोगों में काफी नाराजगी दिख रही है। चिंता का माहौल पैदा हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति एक रिटायर बैंकर है। ये पता नहीं चल पाया है कि पीड़ित को क्यों मारा जा रहा है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण के बाद सोशल मीडिया यूजर ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय प्रशासन और पुलिस से जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। यूजर ने अलग-अलग एक्स हैंडल से सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया है। यूजर ने दावा किया कि यूपी पुलिस ने अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं की है क्योंकि इसमें एक प्रभावशाली व्यक्ति शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटे अभिनव सिंह पेशे से आर्मी डॉक्टर है। ऐसा दावा किया गया है कि उनको बीजेपी नेता कंगना रनौत के साथ भी एक बार किसी आयोजन में देखा गया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Video: गाड़ी रोका और सीधा मोची से मिलने पहुंच गए राहुल गांधी, सीखा ये हुनर