MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • महाकुंभ 2021: गजब करतब दिखाते संतों ने किया स्नान, किन्नरों का बम-बम भोले पर डांस..देखिए अनोखी तस्वीरें

महाकुंभ 2021: गजब करतब दिखाते संतों ने किया स्नान, किन्नरों का बम-बम भोले पर डांस..देखिए अनोखी तस्वीरें

हरिद्वार (Uttarakhand) । महाशिवरात्रि से गुरुवार को शाही स्नान का आगाज हो गया है। सभी सात संन्यासी अखाड़े शाही स्नान कर रहे हैं। बता दें कि सबसे पहले जूना अखाड़े के संतों ने स्नान किया। वहीं, किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हो हुआ है। दूसरी ओर उत्तराखंड पुलिस के बैंड ने नमो शिवाय की धुन बजाकर साधुओं के शाही स्नान का स्वागत किया। वहीं, सीएम बनने के दूसरे ही दिन तीरथ सिंह रावत साधु-संतों के बीच पहुंचे। इस दौरान संतों पर पुष्पवर्षा भी की गई। बता दें कि पौड़ी पर सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। इसको देखते हुए कई घाटों को खाली कराया गया है। शाम साढ़े छह बजे के बाद ही आम लोग हर की पौड़ी पर स्नान कर सकेंगे। ऐसे में हम आपको टाप 20 तस्वीरें दिखा रहे हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 11 2021, 06:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

बताते चले कि पहला शाही स्नान महा शिवरात्रि था, जबकि सोमवती अमावस्या (शाही स्नान) 12 अप्रैल, बैसाखी (शाही स्नान) 14 अप्रैल, राम नवमी (स्नान) 21 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा (शाही स्नान) 27 अप्रैल को है।

216

सुबह 8 बजे से स्नान शुरू हुआ। बताते चले कि इस बार कुंभ 11 साल के बाद हो रहा है। कुंभ मेला एक अप्रैल से 28 तक आयोजित किया जाएगा।

316

उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार के वीआइपी घाट पर गंगा स्‍नान कर पूजन किया। इसके बाद तीरथ हरकी पैड़ी पर पहुंचे और साधु-संतों पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान उनकी पत्‍नी रशिम त्‍यागी रावत मौजूद रहीं।  

416

 हरिद्वार आने वाले हर व्यक्ति को कुंभ मेला पोर्टल पर पंजीकरण और 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ रही है। बॉर्डर और मेला क्षेत्र में 40 टीमें कोविड की रैंडम जांच भी कर रही हैं।

516

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रमोटर्स की ओर से शुरू की गई कंपनी SpiceHealth ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को RT-PCR tests की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड के बॉर्डर पर पांच जगहों पर खास कैंप लगाए हैं। इस सुविधा के लिए कंपनी ने हरिद्वार में कई जगहों पर मोबाइल लैब भी लगाई हैं।
 

616

हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर के पुरी के पास स्थित होटल जैसे Haveli Hari Ganga, Ganga Lahari सहित अन्य होटलों में नहाने के लिए प्राइवेट घाट का इंतजाम किया गया है। होटलों में सेनेटाइजेशन और खाने पीने को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है। खाने में कई तरह की इम्यूनिटी बढ़ाने वाली डिश भी परोसी जा रही है।
 

716

गंगा के किनारे बने कई होटलों ने गंगा में स्नान के लिए प्राइवेट घाट और प्राइवेट आरती का इंतजाम किया है। वहीं, इन सुविधाओं के साथ ही गेस्ट को होटल में रुकने वाले ग्राहकों को काढ़ा पीने को दिया जा रहा है। पसंद के मुताबिक काढ़े में कई तरह के फ्लेवर का भी इंतजाम है।

816

शाही स्नाने के लिए हर की पौड़ी घाट पर जाते किन्नर अखाड़े के साधु-संत।

916

शाही स्नाने के लिए जा रहे साधु-संतों का उत्तराखंड पुलिस ने बैंड बजाकर स्वागत किया।

1016

शाही स्नान से पहले नागा साधुओं ने भी हरिद्वार में डेरा डाल लिया है।

1116

शाही स्नान में सात अखाड़े के साधु संत पहुंचे। शाम छह बजे के बाद अन्य लोगों ने स्नान किया। 

1216

हरिद्वार के कुंभ में किन्नर अखाड़ा पहली बार आया है। इस बार यह अखाड़ा कुंभ मेले का सबसे बड़ा आकर्षण है।

1316

सुबह होते ही साधु-संतों के टेंट में पूजा शुरू हो गई।

1416

पैड़ी में सिर्फ अखाड़ों के स्नान के लिए आरक्षित है। आम लोगों के स्नान के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

1516
1616

हमेशा की तरह इस बार भी नागा साधु लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। शरीर पर भस्म लगाए हुए और सिर पर लंबी जटा इनकी पारंपरिक पहचान है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मुंबई में कुत्ते से दरिंदगी, भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा-वीडियो वायरल
Recommended image2
लखनऊ से गिरफ्तार 4 आतंकी : इन जगहों पर करने वाले थे धमाका, पाकिस्तान ने दिया था खतरनाक था प्लान
Recommended image3
Kushinagar News: 80 लोगों को ले जा रहा 60 फीट ऊंचा झूला गिरा, 30 से ज्यादा घायल
Recommended image4
लड़कियों की टीम बनाने फुटबॉल कोच ने लिया 10 लाख का लोन, अब नेशनल लीग में खेलेगी टीम
Recommended image5
‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’-राघव चड्ढा ने AAP के 3 आरोपों का दिया 'धुरंधर' जवाब, क्या है अंदरूनी सच?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved