MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • भारत में जल्द ही आ रही है एलन मस्क की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक, प्री-बुकिंग शुरू

भारत में जल्द ही आ रही है एलन मस्क की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक, प्री-बुकिंग शुरू

टेक डेस्क। भारत में जल्द ही इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) सैटेलाइट बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस भारत में मुहैया कराएगी। इसके लिए कंपनी 'स्टारलिंक' (Starlink) सैटेलाइट का इस्तेमाल करेगी। इसी सैटेलाइट के जरिए भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस दी जाएगी। बता दें कि कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इससे भारतीय टेलिकॉम कंपनियों को बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। स्पेसएक्स के इंटरनेट के क्षेत्र में भारत में सर्विस शुरू करने से भारतीय कंपनियों को कड़े कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ेगा। जानें इसके बारे में।(फाइल फोटो) 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 03 2021, 06:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कंपनी का कहना है कि यह सर्विस भारत में 2022 में शुरू हो जाएगी। इसमें 50-150 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। कंपनी की लक्ष्य यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड देना है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग के लिए करीब 7 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। (फाइल फोटो)
27
स्पेसएक्स (SpaceX) की वेबसाइट पर लिखा गया है कि ऐसे समय में जब ज्यादातर लोग घर से काम (Work from Home) कर रहे हैं, इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत काफी बढ़ गई है। स्टारलिंक के जरिए कंपनी उन क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराएगी, जहां इसकी जरूरत सबसे ज्यादा है। (फाइल फोटो)
37
स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि स्टारालिंक सैटेलाइट दूसरे सैटेलाइट की तुलना में पृथ्वी से 60 गुना ज्यादा नजदीक है। ऐसे में, उसके जरिए इंटरनेट सर्विस लेने में काफी आसानी होगी। (फाइल फोटो)
47
स्पेसएक्स की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस साल 2022 में शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी इसके लिए कोई समय तय नहीं किया गया है। फिलहाल, इस सर्विस की टेस्टिंग जारी है। (फाइल फोटो)
57
स्पेसएक्स सबसे पहले भारत के कुछ प्रमुख शहरों में यह सर्विस शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस शुरू की जाएगी। सर्विस शुरू करने की कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है और न ही कवरेज एरिया के डिटेल्स दिए गए हैं, इसलिए प्री-बुकिंग के पहले इसके बारे में यूजर्स के लिए जानकारी लेना बेहतर रहेगा। (फाइल फोटो)
67
स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस की बुकिंग इसकी वेबसाइट https://www.starlink.com पर की जा सकती है। इसके लिए 99 डॉलर (करीब 7000 रुपए) देने होंगे। यह रिफंडेबल अमाउंट होगा। ऑर्डर 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर बुक किए जा रहे हैं। यह ऑर्डर बुक करने के लिए कई स्टेप फॉलो करने होंगे, जिनके बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। वहीं, अगर कंपनी 2022 तक इंटरनेट सर्विस नहीं दे पाती है, तो वह अमाउंट वापस कर देगी। (फाइल फोटो)
77
कहा जा रहा है कि भारत के टेलिकॉम सेक्टर पर फिलहाल जियो (Jio) का वर्चस्व है। जियो के 65 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं, जिनमें हर यूजर महीने में करीब 12GB डेटा का इस्तेमाल करता है। वहीं, देश के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट स्पीड अच्छी नहीं मिल पा रही है। एलन मस्क का मकसद इन्हीं इलाकों को अपनी सर्विस के दायरे में लाना है, लेकिन जियो से उनकी टक्कर होना तय है। बता दें कि अमेरिका सहित कई देशों में स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस 499 डॉलर (करीब 36 हजार रुपए) में मिलती है। (फाइल फोटो)

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image2
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image3
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image4
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
Recommended image5
AI से भूलकर भी ना पूछें इस तरह के सवाल, पड़ सकते हैं मुश्किल में!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved